देहरादून/अल्मोड़ा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र के मजखाली की रहने वाली 28 वर्षीय विधि पुजारी एक जुलाई की शाम को घर से टहलने के लिए निकली और जंगल में भटक गई थी। लेकिन SDRF के प्रयासों से उसको घायल अवस्था में ढूंढ लिया गया।
1 जुलाई को वॉक पर गई युवती के देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों द्वारा अपने स्तर पर काफी तलाश की गई थी लेकिन उनका कोई सुराग न मिल पाने के बाद 4 जुलाई को इस मामले की सूचना एसडीआरएफ को दी गई और सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की सरियापानी टीम ने मजखाली पहुंचकर युवती की तलाश शुरू कर दी थी।
SDRF टीम ने मजखाली, कालिका, दलमोटी, सुंदरखाल, बूबूधाम और आसपास के कई दूर-दराज के इलाकों में लगभग 12-13 किलोमीटर तक जंगल के भीतर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
इस दौरान लगातार बारिश और पहाड़ी जंगलों के कारण अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन टीम ने बिना रुके अपनी खोज को जारी रखा था।
मंगलवार को अभियान के दौरान टीम ने सुंदरखाल से लगभग 12–13 किलोमीटर दूर घने जंगल में युवती को घायल अवस्था में खोज निकाला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवती जंगल में रास्ता भटक गई थी।
SDRF टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए युवती को स्ट्रेचर के माध्यम से दुर्गम जंगल से सुरक्षित रोड हेड तक लाया गया, जहाँ से उपचार हेतु एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत भेज दिया गया।
SDRF टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए युवती को स्ट्रेचर के माध्यम से दुर्गम जंगल से सुरक्षित रोड हेड तक लाया गया। जहाँ से उपचार हेतु एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत भेज दिया गया।

