नैनीताल में प्रशासनिक स्तर पर हैं तैनाती, डीएम ने जनहित में अधिकारियों की अतिरिक्त जिम्मेदारी की तय,लिस्ट जारी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

नैनीताल में प्रशासनिक स्तर पर हैं तैनाती, डीएम ने जनहित में अधिकारियों की अतिरिक्त जिम्मेदारी की तय,लिस्ट जारी

देहरादून/नैनीताल

उत्तराखंड शासन के निर्देशों के बाद नैनीताल जनपद में प्रशासनिक स्तर पर नई तैनातियां और अतिरिक्त जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार, पीसीएस के चम्पावत तबादले के बाद जिलाधिकारी प्रशासन ने जनहित को देखते हुए नई व्यवस्थाएं लागू की हैं।

जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार मोनिका, उप जिला मजिस्ट्रेट एवं परगनाधिकारी को श्री कैंचीधाम से हल्द्वानी स्थानांतरित किया गया है। वहीं धारी के उप जिला मजिस्ट्रेट अनुराग आर्या को परगना धारी के साथ-साथ श्री कैंचीधाम परगने का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

प्रशिक्षु IAS दिव्यांशु मीणा को मिली नई जिम्मेदारी प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दिव्यांशु मीणा को अपर उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम के पद पर तैनात किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उन्हें न्यायिक कार्यों को छोड़कर सभी प्रशासनिक दायित्व निभाने होंगे।

जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाले अधिकारियों को किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *