उत्तराखण्ड के लिए कुछ करने का जज्बा है मन में,जल्दी ही कुछ खास करेंगे…ओमप्रकाश भट्ट

देहरादून

ऐ आर मुरुगदोस और ओम प्रकाश भट्ट साथ फिल्म बना रहे हैं। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में डालनवाला निवासी प्रकाश भट्ट बताते हैं कि उत्तराखंडी होने के नाते वो अपने प्रदेश के लोगों को कुछ खास देना चाहते हैं। यही कारण है कि इस बिग टिकट मूवी का शीर्षक ‘1947’ है, जिसे पोन कुमारन द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

भट्ट ने बताया कि यह फ़िल्म पूरे भारत वर्ष में रिलीज होगी। फिल्म पहले से ही प्री-प्रोडक्शन स्टेज के तहत है और 2021 में ही फ्लोर पर जाएगी। फिल्म का निर्माण बैनर पर्पल बुल एंटरटेनमेंट और ऐ आर मुरूगदोस प्रोडक्शन के तहत किया जा रहा है। बताते हसीन कि वह पहले से ही दो फिल्में कर रहे हैं। एक अमिताभ बच्चन के साथ और दूसरी आयुष शर्मा के साथ,जो कि लॉकडाउन के कारण अटक गयी थी और अब वे अभिनेताओं से तारीखें मिलते ही फिर से शुरू होने की तैयारी चल रही है।

ओम प्रकाश भट्ट ने अपने उत्तराखंड के प्रति लगाव को जताते हुए कहा कि जैसे ही मौका मिलेगा वे जल्द ही उत्तराखंड के लिए खास काम करेंगे। क्योंकि मैं उत्तराखंडी हूं तो यहां के प्रति दिल में अलग ही लगाव है। ऐसे में यहां कुछ अच्छा करने की तैयारी में हूं, उम्मीद है सब जल्द पूरा होगा और प्रदेश के साथ ही देश दुनिया को उत्तखण्ड की एक अलग तस्वीर देखने को मिलेगी हम कोशिश करेंगे कि यहां के कुछ अनछुए पहलुओं को छू सकें यही मेरी जन्मभूमि के लिए सच्ची सोच को साबित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *