पुलिस को इस बार तस्कर के साथ सप्लायर भी मिल गया,12 लाख की स्मैक के साथ रुद्रपुर का गुड्डू बिरयानी वाला पुलिस के – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

पुलिस को इस बार तस्कर के साथ सप्लायर भी मिल गया,12 लाख की स्मैक के साथ रुद्रपुर का गुड्डू बिरयानी वाला पुलिस के

देहरादून/हल्द्वानी

मुखानी पुलिस ने भी एसओजी की संयुक्त टीम के साथ 12 लाख की स्मैक के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में पता लगा कि हल्द्वानी में स्मैक तस्करी के तार रूद्रपुर के गुड्डू भाई बिरयानी वाले से जुड़े हुए है। पुलिस भी रूद्रुपर बिरयानी वाले गुड्डू भाई की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।

बुधवार को पुलिस द्वारा बहुउद्देशीय भवन मे स्मैक तस्करी का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट बताया गया कि मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार कर 12 लाख रुपये से अधिक की स्मैक बरामद की गई। संयुक्त टीम मंगलवार की रात अंबिका धर्मकांटा वाली गली गैस गोदाम रोड पर गश्त कर रही थी।

जब पुलिस की टीम धर्मकांटा वाली गली के पास पहुंची तो वहां कुछ लोग खड़े थे पुलिस को।आता देख सब तो फरार हो गए, लेकिन वहां खड़े कैलाश शर्मा उर्फ चीमा निवासी अंबिका धर्मकांटा वाली गली मोतीनगर गैस गोदाम रोड मुखानी को पुलिस ने पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। जिसके पास से 110 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

पूछताछ में कैलाश ने बताया कि वह स्मैक बनभूलपुरा निवासी मुख्य सप्लायर आनन्द चन्द्रा पुत्र राधे लाल से खरीदकर लाया था। जिसके बाद टीम ने घटना की सूचना सीओ सिटी को दी। आनन-फानन में मुख्य सप्लायर को दबोचने के लिए जाल बिछाया गया और टीम ने सत्यनारायण गली में दबिश देकर आनंद चंद्रा को 12.20 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया।

आनंद चंद्रा ने पूछताछ के बाद स्मैक तस्करों की एक बड़ी चेन का खुलासा हुआ। पकड़े गए तस्कर आनंद ने बताया कि वह स्मैक रूद्रपुर स्थित आवास विकास निवासी गुड्डू भाई बिरयानी वाले से खरीदकर लाता है और हल्द्वानी के साथ ही पहाड़ी क्षेंत्रों में अपने साथियों के माध्यम से डिलीवरी करने का काम करता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद चंद्रा पर मुखानी में दो मामले पहले ही दर्ज हैं और वह वांछित चल रहा था।

जिसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

जिले के एसएसपी पंकज भट्ट ने गुडवर्क करने वाली टीम को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

टीम में मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, आरटीओ चौकी प्रभारी प्रीति, हीरानगर चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, सोबन सिंह, नारायण, कांस्टेबल अशोक रावत, दिनेश नगरकोटी, भानू प्रताप ओली, अनिल गिरी, गोविन्द जीना आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *