हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सहायिका,मिनी कर्मचारी महिलाओं ने किया विधानसभा कूच,जब तक मांगे न मानी तो आंगनवाड़ी केंद्रों में रहेगा ताला..रेखा नेगी

देहरादून

सोमवार को हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सहायिका / मिनी कर्मचारी महिलाओं ने अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में किया विधानसभा कूच किया जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को जायज ठहराया और उन्होंने अपनी मंगोके संबंध मे बताया कि

1..न्यूनतम मजदूरी को देखते हुये 600 रु प्रतिदिन के हिसाब से 18000 रु मानदेय किया जाए,और सीनियरिटी के आधार पर 15 वर्ष पूरे होने पर प्रतिवर्ष सबका मानदेय बढ़ा दिया जाए,

2..आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट होने पर 5 लाख देने का प्रावधान किया जाए।

3..इंटर पास और वरिष्ठता क्रम में उनको 50 वर्ष पूरे होने पर उनके मानदेय वृद्धि कर दी जाय

4..आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गोल्डन कार्ड जारी किये जाएं।

5..मिनी आगनबाडी उच्चीकरण का जीओ शीघ्र जारी करने की बात सरकार की चाल।

संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि अब सगठन ने निर्णय लिया है कि अगर मुख्यमंत्री जब तक हमारी बातों पर अमल नहीं करते हैं तब तक सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ

का काम नहीं करेगे और जब तक हमारी मागो पर सुनवाई नही होती है तब तक उत्तराखड के सभी आंगनवाड़ी केन्दो मे कार्य बहिष्कार एवं तालाबंदी रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी,प्रदेश संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत प्रदेश महामंत्री रंजीता, अरोड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष विमला पनेरु, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीता भट्ट प्रदेश सदस्य टिहरी से रामदेव राणा, प्रदेश सदस्य चमोली से कस्तूरबा, प्रदेश सदस्य पौड़ी से बसंती रावत, प्रदेश सदस्य उधम सिंह नगर से अनीता प्रदेश सदस्य बागेश्वर से विमला कोहली आदि मौजूद रहे।

वहीं इसमें प्रदेश के जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी से विजयलक्ष्मी नौटियाल,टिहरी से ममता रतूडी, हरिद्वार से रितेश चौहान, देहरादून पिंकी सिंह, पौड़ी से पूनम कैन्तौरा, रुद्रप्रयाग से सुनीता बडथ्वाल, चमोली से अभिलाषा, चंपावत से मीना बोरा, पिथौरागढ़ से नीमा जोशी, बागेश्वर से भगवती जोशी, उधम सिंह नगर से मनजीत कौर, हल्द्वानी से हेमा लोहनी, ब्लॉक अध्यक्ष विमल पोखरियाल, अर्चना रमोला, उर्मिला, दीपा,बीरो देवी ममता चौहान लता वर्मा नीलम वंदना सैनी कविता आशा भट्ट रविता चौहान उषा सुषमा गोसाई ज्योति बिष्ट नीलम पालीवाल विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.