ऑपरेशन मर्यादा में हर की पौड़ी क्षेत्र से तीन हुड़दंगी पुलिस ने किए अरेस्ट

देहरादून/हरिद्वार

ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए हर की पौड़ी क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया जिन्हें धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा गंगा घाटों पर गंदगी करते हुए पाए जाने पर 16 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 51/52 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना किया गया।

हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों मे साकेत त्यागी पुत्र देवेंद्र त्यागी,बिट्टू पुत्र सुधीर त्यागी और सहदेव पुत्र मनोज त्यागी सभी मवाना खुर्द जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत भविष्य में भी गंगा घाटों पर हुड़दंग, नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी |

इसके साथ ही हर की पैड़ी क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर फ्लेक्सी लगाए गए जिन पर गंगा घाटों पर किसी प्रकार के हुड़दंग नशा व गंदगी किए जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *