देहरादून
दून के परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट में अखाड़ा शेरान समिति रजिस्टर्ड का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हो गया।
भारतीय पारम्परिक खेल कुश्ती को उत्तराखंड में और अधिक मजबूत करने के साथ -साथ स्थानीय युवाओ को इस खेल के प्रति प्रेरित कर नशे आदि की बुरी आदत से दूर रखने हेतु समिति का मुख्य उद्देश्य रहा है।
इस खेल को जीवित रखने को स्मृति भरसक प्रयास करती है
इस प्राचीन कुश्ती दंगल का आयोजन लगभग प्रत्येक रविवार को लगभग 50 वर्षो से अधिक समय से नियमित समिति कराती रही है , जिसकी चर्चा देश प्रदेश कक्षाथ विदेशों में भी में की जाती हैं। इस कुश्ती में दिल्ली,उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा,पंजाब, हिमाचल एवं चंडीगढ़ से पहलवान आते रहे हैं। इसी कुश्ती में यहां दारा सिंह, रंधावा किंग कोंग जैसे
पहलवानों के साथ ही कई दिग्गजों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखाए हैं।
समय-समय पर समिति को सुचारु रूप से चलाने हेतु समिति की जिम्मेदारी चुनाव के जरिये समिति एक रजिस्टर्ड संस्था है जिसमें समिति से ही किसी व्यक्ति को सौपने का प्रावधान है, इसी कड़ी में अखाड़ा शेरान समिति रजिस्टर्ड के वार्षिक चुनाव परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट मे सम्पन हुए जिसमे सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रधान तिलक राज को लगातार तीसरी बार चुना गया है और महामंत्री पद पर बृजेश चावला, कोषाध्यक्ष पद पर कुशलानंद सेमवाल को मनोनीत किया गया वहीं फकीर चंद और गोपाल को कोच का दायित्व दिया गया है।
चुनाव के दौरान सरदार देवेन्द्र सिंह ,चन्दन सिंह, कमल सिंह,प्रदीप,रिन्कू, नत्थू सिंह और चन्दर आदि शामिल रहे।

