दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे से पूर्व भाजपा नेता और पार्षद पति समेत 18 जुआरी किए देर रात अरेस्ट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे से पूर्व भाजपा नेता और पार्षद पति समेत 18 जुआरी किए देर रात अरेस्ट

देहरादून

दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर क्षेत्र में एक हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। देर रात की गई इस छापेमारी में पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता और पार्षद पति राकेश उर्फ तिनका समेत 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की नगदी और जुए में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को गोपनीय सूचना मिली थी कि सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बड़े स्तर पर जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई और 5-6 मई की देर रात अपार्टमेंट में दबिश दी गई।

तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में जैसे ही पुलिस ने छापा मारा, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि फ्लैट रोशन लाल बंसल का है, जो अपने ही फ्लैट में अवैध रूप से जुआ खिलवा रहा था और खुद भी इसमें शामिल था।

बरामदगी में 3,10,600 लाख रुपए नगद,4 गड्डी ताश (208 पत्ते) और 20 डाइस बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त ..

राकेश उर्फ तिनका (ऋषिनगर, रायपुर),रोशन लाल बंसल (झंडा बाजार),सुजल (झंडा बाजार),

निक्कू कुमार (तिलक रोड),

सन्नी पासवान (ब्राह्मणवाला),

प्रीतम (ब्राह्मणवाला),

सुनील (नालापानी)

इंतजार (चंदन नगर)ज़

सौरभ जायसवाल (लक्खीबाग),

विकास कुमार (झंडा बाजार),

अरुण कुमार (ऋषिनगर),

मुकेश (कांवली रोड),

वाजिद खान (निरंजनपुर),

सूरज पासवान (ब्रह्मपुरी),

सुबोध पासवान, (लक्खीबाग), दिलबर (करणपुर), हरीश (ऋषिनगर, सहस्त्रधारा रोड), कादिर (कारगी)।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सघन चेकिंग और सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *