केंद्रीय ग्रहमंत्री पहुंचे रुद्रप्रयाग, कार्यकर्ताओ से सीधे ओर वर्चुअली मुलाकात कर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

देहरादून/रुद्रप्रयाग

गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह ने कहा कि भगवान रुद्रनाथ का आशीर्वाद लेकर आपके बीच आया हूँ। रुद्रप्रयाग की धरती वीरों की जन्म भूमि है, जहां के युवा नौजवान देश की सेवा में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हमने जो भी वायदे किये, उनको पूरा किया। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। शाह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना साधटे दिखे।

गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सुबह यहां पहुँच कर सड़क मार्ग से रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास होकर अकलनंदा व मंदाकिनी के संगम स्थल पर स्थित रुद्रनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान रुद्रनाथ का आशीर्वाद लिया।

मुख्य बाजार में पहुंचकर केन्द्रीय गृहमंत्री ने डोर-टू-डोर स्थानीय व्यापारियों के साथ ही लोगों से मुलाकात की और भाजपा की उपलब्धियों के पर्चे भी बांटे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारी विवेक बंसल और उनकी धर्मपत्नी की ओर से दी गई भगवान केदारनाथ के स्मृति चिन्ह व पहाड़ी टोपी को पहनकर लोगों से मुलाकात की। पहाड़ी टोपी पहनने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अलग ही अंदाज में दिखे।

इसके बाद केन्द्रीय गृहमंत्री गुलाबराय ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही छः जगहों पर वर्चुअल माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सैनिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि वे बाबा रुद्रनाथ का आशीर्वाद लेकर आए हैं। देश की सुरक्षा में उत्तराखंड का युवा तैनात है। देश की सुरक्षा में सबसे बड़ा बलिदान देवभूमि का रहा है। देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता सीडीएस विपिन रावत के योगदान को हमेशा याद करती रहेगी। 1734 शहीद परिवारों के घरों से मिट्टी लेकर सैन्य धाम बनाया जा रहा है। 50वें दशक से अब तक के घोषणा पत्र में हमेशा सैनिकों का ध्यान रखा गया। वन रैंक वन पेंशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भाजपा सरकार के कामों को गिनाया। कहा कि गरीब के घर में सिलेंडर पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। 9 लाख किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार देने का काम हुआ है।

कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अगले पांच साल तक पारदर्शी सरकार देने का वादा करते हैं। यहां पर कांग्रेस और भाजपा में ही मुकाबला है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील भी की। पूर्व सैनिकों के साथ संवाद सामाप्त होने के बाद गृहमंत्री ने स्वयं महिला सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया। वे रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, कर्णप्रयाग, बद्रीनाथ, थराली और केदारनाथ विधानसभाओं से वर्चुअली जुड़े रहे। संवाद में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार घपले और घोटालों की सरकार रही है। देश के पूर्व प्रधामंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उत्तराखण्ड राज्य बनाया और अब मोदी जी संवार रहे हैं। मैं उत्तराखंड की मातृ शक्ति को प्रणाम करता हूं। भाजपा ने मातृ शक्ति के लिए काम किया है। नरेंद्र मोदी सरकार को मातृशक्ति की चिंता है।

स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय, बैंक में एकाउंट खोला गया। गरीब के घरों में शौचालय बनाए गए। देश में आठ करोड़ शौचालय बनाए गए, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया। 14 करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर दिए जा चुके हैं। मोदी सरकार ने 7 करोड़ गरीब लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इन सब योजनाओं का दलितों को फायदा मिला। मुद्रा योजना में 50 प्रतिशत लोन दलितों को दिया गया। सैनिक स्कूलों के दरवाजे लड़कियों के लिए मोदी सरकार ने खोले। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। उत्तराखंड में भाजपा ने विकास किया। केदारनाथ पुनर्निर्माण, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, टनकपुर-बागेश्वर रेल योजना, केदारनाथ व हेमकुंड रोपवे परियोजना का काम हुआ।

मातृशक्ति से संवाद के दौरान गृहमंत्री पूर्व सीएम हरीश रावत पर फिर से बरसे और कहा कि कांग्रेस के 70 साल पर मोदी सरकार के सात साल भारी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भाजपा का कार्यकर्ता खुली बहस के लिए तैयार है। मैं किसी भी कार्यकर्ता को भेज दूंगा। उन्होंने कहा कि देश के युवा सरहदों पर तैनात हैं। यह मातृ शक्ति का आशीर्वाद है, जो युवाओं को सरहदों पर तैनात रहने की शक्ति देता है। 130 करोड़ जनता को कोविड टीकाकरण लग रहा है। कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को पढ़ाने का काम मोदी सरकार कर रही है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं, जिनका लाभ गरीब वर्ग को मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक उत्तराखण्ड को संवारने का लक्ष्य रखा है। केदारनाथ से पीएम को विशेष लगाव है। देश के पीएम उत्तराखण्ड का नेतृृत्व कर रहे हैं। चारधामों में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं प्रसाद बनाने का कार्य कर रही हैं। इससे उन्हें रोजगार मिल रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री के रुद्रप्रयाग जनपद आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस बार उत्तराखण्ड में पुनः भाजपा सरकार बनाने जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि भाजपा ने सदैव पूर्व सैनिकों को मान-सम्मान दिया है। इतना सम्मान किसी भी पार्टी ने नहीं दिया है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री विक्रम कंडारी ने किया। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, शैलेन्द्र बिष्ट, विनोद सुयाल, रघुवीर बिष्ट, अजय सेमवाल, सेवानिवृत्त कैप्टन शीशपाल सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह रावत, अनूप सेमवाल सहित कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.