उत्तराखण्ड कांग्रेस ने बढती महंगाई को लेकर प्रदेश भर में भाजपा सरकार के पुतले फूकें

देहरादून

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर बिजली, पानी, प्याज, टमाटर सहित सब्जियों एवं अनाजों के बढ़ते दामों तथा रोज-रोज बढती मंहगाई को लेकर आज प्रदेश भर के सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के साथ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम के तहत प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।
इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। बिजली, पानी एवं अनाजों के दाम बेतहाशा बढते जा रहे हैं तथा भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं।

100 दिन में मंहगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने मंहगाई से देश की जनता का बुरा हाल कर दिया। बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खडी होकर सरकार की नीतियों का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि 2014 में 450/- का रसोई गैस सिलेण्डर 700/- पार कर गया है, पेट्रोल 80 रूपये तथा डीजल 75 रूपये पर पहुंच गया। भाजपा सरकार ने उत्पाद शुल्क में 9 गुना वृद्धि की है जिसका भार सीधा आम उपभोक्ता की जेब पर पडा है और जिसकी मार हमारी रसोई तक सीधी पहुंची है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने पर मंहगाई कम करने, दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वायदा एक जुमला साबित हुआ।
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोगों के रोजगार ठप्प हो चुके हैं तथा पहले से मंहगाई की मार झेल रहा आम आदमी अब पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस) के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से जरूरत की चीजों के दामों में कई गुना वृद्धि के कारण पीड़ित है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि के कारण खाद्य्य पदार्थों सहित सभी चीजों के दामों में स्वाभाविक रूप से वृद्धि होनी निष्चित है। विषेशकर खाद्य्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है तथा मंहगाई का बोझ आम आदमी के जीने की राह और कठिन बना रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले से मंहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही जनता पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस) की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि से त्रस्त हो चुकी है तथा अब मंहगाई बर्दास्त करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। यूपीए षासन में जहां अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 150 डाॅलर प्रति बैरल होनेे के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी कम थे परन्तु वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बहुत कम होने के बावजूद देष में पेट्रोल-डीजल डीजल व रसोई गैस के दामों मे लगातार वृद्धि की जा रही है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान की आढ में भारत की आत्मा को किस तरह मारा जा रहा है इसका ताजा उदाहरण है मोदी सरकार द्वारा बनाये गये किसान विरोधी कानून हैं जिन्हें संसद के दोनों सदनों से किस तरह अलोकतांत्रिक तरीके से पास कराया गया, वो इतिहास के पन्नों में काले अध्याय की तरह लिखा जायेगा ये तीनों ही कानून किसान की कमर तोडने के लिए काफी हैं। उन्हांेंने कहा कि कोरोना महामारी के नाम पर लगाये गये लाॅक डाउन में देश का मजदूर किसान सड़कों पर तपती धूप में चलने को मजबूर था और आज देश का अन्नदाता सड़कों पर कडकडाती ठंड में रात बिताने को मजबूर है। देश की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका सबक जरूर सिखायेगी।

पुतला दहन में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री दिनेश अ्रगवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक आर कुमार, गोदावरी थापली, ताहिर अली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, नवीन पयाल, गरिमा दसौनी, संदीप चमोली, कमरखान ताबी, गिरीश पुनेड़ा, राजेश चमोली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, डाॅ0 प्रदीप जोशी, शांति रावत, मंजुला तोमर, प्रणीता बडोनी, विकास नेगी, नवनीत कुकरेती, जगदीश धीमान, भूपेन्द्र नेगी, कमलेश रमन, पायल बहल, मामचन्द, डाॅ. विजेन्द्र पाल, राजेश परमार, विजय कुमार गुप्ता, दिवान बिष्ट, राजेन्द्र खन्ना, सागर लाम्बा, देविका रानी, जगदीश चैहान, नारायण ठाकुर, मोहित नेगी, सचिन थापा, एतात खान, हरिकृष्ण भट्ट, मनीष, रमेश सुनित सिंह राठौर, कुमार मंगू, हुकम सिंह गडिया, उषा मल्ला, मीना रावत, उर्मिला थापा, संतोष सैनी, विरेन्द्र नेगी, आयुष गुप्ता, इलियास अंसारी, सूरत सिंह नेगी, सोनू तिवारी, नागेश रतूड़ी, पुष्कर सारस्वत, सोम बाल्मीकि, भूपेन्द्र नेगी, आशीष काण्डपाल, बाला शर्मा, मोहन भण्डारी, हिमांशु पुण्डीर, विजय रतूडी मोन्टी, हरेन्द्र बेदी, प्रकाश जोशी, पुष्कर सारस्वत, रंजीत सिंह, सूर्य प्रताप राणा, प्रकाश नेगी, अरूण शर्मा, विरेन्द्र पोखरियाल, सुभाष धस्माना आदि अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.