उत्तराखण्ड कांग्रेस की सह प्रभारी बनीं झारखण्ड की विधायक दीपिका पांडे सिंह

देहरादून

उत्तराखण्ड में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस आजकल खासे अगले चुनाव को लेकर काफी सतर्क दिख रहा है। पार्टी आलाकमान 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में है। उत्तराखंड के लिए नए सह प्रभारी के रूप में दीपिका पांडेय सिंह की नियुक्ति की गई है। पांडे राजेश धर्माणी का स्थान ले रही हैं।

हालांकि आलाकमान ने करीब छह महीने पहले उत्तराखंड प्रभारी के रूप में देवेंद्र यादव की नियुक्ति की थी। देवेंद्र यादव से पहले अनुग्रह नारायण सिंह प्रदेश प्रभारी रहेथे। अब पार्टी ने प्रभारी के साथ सहयोग के लिए नए सह प्रभारी के रूप में झारखंड की विधायक दीपिका पांडेय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किहै हैं। उत्तराखंड के साथ ही आगामी 2022 के इलेक्शन को देखते हुए छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और बिहार में भी नए सह प्रभारी नियुक्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *