उत्तराखण्ड कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष क नेतृत्व में किया महँगाई,बेरोजगारी,जीएसटी, अग्निपथ योजना के विरोध में किया प्रदर्शन,पुलिस ने की गिरफ्तारी

देहरादून

देशव्यापी कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राजभवन कूच किया।

प्रदेश कॉंग्रेस ने देश में आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी, आवश्यक खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जीएसटी और अव्यवहारिक अग्निपथ योजना के विरोध में इस प्रदर्शन कार्यक्रम का आह्वान किया था।

हालांकि पुलिस ने कांग्रेसियों को रास्ते में ही रोक दिया, जिससे नाराज कांग्रेसी वही धरने पर बैठ गये ओर भाजपा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

इसके बाद ही पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले जाया गया, जहा बाद में कांग्रेसियों को छोड़ दिया गया।

इससे पूर्व शुक्रवार को सुबह ही राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा होने शुरू हो गये थे। जहां से कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष माहरा के नेतृत्व में मार्च निकालते हुए राजभवन की ओर कूच किया। पुलिस ने रास्ते में ही प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन भेजा।

राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कॉंग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा गया कि केन्द्र में भाजपा की सरकार अपने 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है। भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास पर चोट करते हुए अपने इस कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेण्डर एवं खाद्य पदार्थों के दामों में भारी वृद्धि की है। आज मंहगाई अपने चरम पर है। आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि के कारण खाद्य्य पदार्थों सहित सभी चीजों के दामों में स्वाभाविक रूप से वृद्धि होनी निश्चित है। विशेषकर खाद्य्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों में वृद्धि के कारण आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

कहा गया कि पहले से मंहगाई की मार झेल रही गरीब जनता की रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों पर भी अब केन्द्र सरकार की ओर से जीएसटी लगाकर उसके पेट पर लात मारने का काम किया जा रहा है। वर्ष 2019 के मुकाबले पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की के दामों में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, अकेले रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में 115 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पिछले कार्यकाल में भाजपा नीत सरकार ने दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने का सपना दिखाया था लेकिन सरकार के आंकडों के मुताबिक उसके पूरे पांच वर्ष के कार्यकाल में मात्र 10 लाख लोगों को ही आधा-अधूरा रोजगार मिल पाया और अब देश में बेरोजगारों की फौज खडी हो चुकी है।

घेराव के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक राजेन्द्र भण्डारी, आदेश चौहान, विक्रम सिंह नेगी, फुरकान अहमद, गोपाल राणा, रवि बहादुर, विरेन्द्र जाति, पूर्व मंत्री नवप्रभात, दिनेश अग्रवाल, मनोज रावत, आर कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, मीडिया प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पैनलिस्ट राजीव महर्षि, याकूब सिद्धिकी, गरिमा दसौनी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, अश्विनी बहुगुणा, कलीम खान, सुशील राठी, कै. बलवीर रावत, लक्ष्मी अग्रवाल, नजमा खान, मनमोहन मल्ल, कोमल बोहरा, दीप बोहरा व संदीप चमोली आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन को राजनेतिक स्टंट और अपने कारनामो से ध्यान हटाने की कोशिश बताया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा और उनके परिवार पर ईडी की कार्यवाही से ध्यान हटाने का प्रयास है जो कभी सफल होने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.