उत्तराखण्ड साईबर पुलिस ने आमजन को अवेयर करने को आधिकारिक व्हाट्सएप साईबर क्राइम अवेयरनेस चैनल किया शुरू – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखण्ड साईबर पुलिस ने आमजन को अवेयर करने को आधिकारिक व्हाट्सएप साईबर क्राइम अवेयरनेस चैनल किया शुरू

देहरादून

उत्तराखण्ड साईबर पुलिस द्वारा जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक आधिकारिक व्हाट्सएप साईबर क्राइम अवेयरनेस चैनल प्रारम्भ किया गया है।

इस चैनल का उद्देश्य उत्तराखण्ड के अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँच बनाना है, ताकि प्रतिदिन घटित हो रहे साईबर स्कैम, फ्रॉड एवं अन्य साईबर अपराधों के संबंध में समय-समय पर जानकारी एवं सावधानी संबंधी उपाय आमजन तक पहुँचाये जा सकें।

उक्त चैनल के माध्यम से नागरिकों को नवीनतम साईबर अपराध के तरीकों (Modus Operandi), उनसे बचाव के उपाय, आवश्यक परामर्श एवं जनहित में जारी महत्वपूर्ण सूचनाएँ नियमित रूप से उपलब्ध करायी जाएंगी, जिससे आमजन साईबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।

उत्तराखण्ड पुलिस के इस जनहित मिशन में आप सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि कृपया उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा साझा किये गये आधिकारिक लिंक को अधिक से अधिक प्रचारित करें तथा आमजन को उत्तराखण्ड साईबर पुलिस के व्हाट्सएप साईबर अवेयरनेस चैनल को फॉलो करने हेतु प्रेरित करें।

आपका सहयोग प्रदेश को साईबर अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

उत्तराखण्ड साईबर पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *