उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ ने सूचना कार्मिकों की पदोन्नति पर जताया आभार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ ने सूचना कार्मिकों की पदोन्नति पर जताया आभार

देहरादून

उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ ने विभाग में कार्मिकों की पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त किया है। संघ के महामंत्री सुरेश चंद्र भट्ट ने बताया कि मोहन सिंह स्युनरी को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, रणजीत सिंह बुदियाल को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विनोद कुमार को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गईं है। इसके लिए संघ महानिदेशक सूचना का आभार व्यक्त करता है। संघ द्वारा महानिदेशक सूचना से शासन स्तर पर कार्मिकों के लंबित मामलों का शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही करने की अपील की है। संघ द्वारा सभी कार्मिकों को पदोन्नति मिलने पर बधाई दी है।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष भुवन जोशी, उपाध्यक्ष सुषमा, संयुक्त मंत्री प्रशांत रावत, अंकित चौहान सहित सभी पदाधिकारियों ने भी पदोन्नत हुए कार्मिकों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.