उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन कार्यशाला शुरू,शीर्ष नेता हुए शामिल

देहरादून

कांग्रेस पार्टी द्वारा राजस्थान में आयोजित नव संकल्प शिविर के सफल आयोजन के उपरान्त लिये गये निर्णय के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी नव संकल्प घोषणा के क्रियान्वयन पर चर्चा एवं योजना बनाने हेतु राजधानी देहरादून में जीएमएस रोड़ स्थित चाॅंद वालिया गार्डन में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

इसी कार्यक्रम के तहत आज प्रथम दिन पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी सहित पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद विधायक, पूर्व विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेताओं ने प्रतिभाग किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पारिवारिक समारोह के कारण कार्यशाला में प्रतिभाग नहीं कर पाये। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पत्र द्वारा अवगत कराया कि 1 से 3 जून तक उनके पैत्रिक गांव में प्रत्येक वर्ष पारिवारिक आयोजन किया जाता है जिसमें उनका पूरा परिवार एकत्रित होता है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यशाला में राजस्थान के उदयपुर में विगत दिनों आयोजित कांग्रेस पार्टी के 3 दिवसीय नव संकल्प शिविर में लिये गये निर्णयों एवं घोषणाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा कंाग्रेस नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यशाला का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने किया। कार्यशाला में सभी कांग्रेसजनों ने एक आवाज में फिरका परस्त ताकतों द्वारा समाज को बांटने की चेष्टा का पुरजोर विरोध किया। कांग्रेस ने कहा कि आज ये ताकतें समाज को बांटने का काम कर रही हैं तथा एक बार देश को फिर तोडने की ओर ले जा रहे हैं। कंाग्रेस पार्टी चुनाव हारी है परन्तु हमारे कार्यकर्ता हिम्मत नहीं हारे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मत प्रतिशत पिछले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के विपरीत 3 प्रतिशत बढा है जो यह दर्शाता है कि जनता के बीच में कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता कम नहीं हुई है बल्कि बढी है। कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मजबूती के लिए कार्य करेगी तथा वरिष्ठ नेता बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे। पार्टी संगठन न्याय पंचायत स्तर से पुर्नगठित किया जायेगा। संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढाया जायेगा तथा कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जायेगा तथा कार्यकर्ता को हताश और निराश नहीं होने दिया जायेगा।

इन्हीं कार्यक्रमों के तहत 11 से 14 जून 2022 के मध्य प्रत्येक जनपद में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में दिनांक 9 अगस्त से चलाई जाने वाली पद यात्रा के तहत उत्तराखण्ड में भी 75 कि.मी. लम्बी पदयात्रा भी निकाली जायेगी यात्रा का समापन भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के समापन के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को प्रदेश मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक शुरू होने वाली ’’भारत जोडो यात्रा’’ में पार्टी के सभी पदाधिकारीगण प्रतिभाग करेंगे।

कार्यशाला में कांग्रेसजनों ने कहा कि कांग्रेस शासन में जनहित मे महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे बडे कानून बनाये गये जिन्हें आज सत्ता में बैठे लोग अपनी उपलब्धि बता कर खुद ही अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।

कार्यशाला में सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्दसिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, नवप्रभात, रणजीत सिंह रावत, महेन्द्र सिंह पाल, विधायक मदन बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, आदेश चैहान, गोपाल राणा, विरेन्द्र जाति, रवि बहादुर, अनुपमा रावत, सुमित हृदयेश, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, अजय सिंह, राजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक डा. जीतराम, शैलेन्द्र रावत, संजीव आर्य, विजयपाल सजवाण, मनोज रावत, ललित फस्र्वाण, ओम गोपाल रावत, राजपाल बिष्ट, सरोजनी कैन्तूरा, महिला अध्यक्ष ज्येाति रौतेला, नरेन्द्र बिन्द्रा, राजकुमार, संजय पालीवाल, प्रदीप थपलियाल, महेन्द्र राणा, मुकेश नेगी, गौरव सिंह, जयेन्द्र रमोला, नवतेजपाल, यशपाल राणा, मीना शर्मा, गोदावरी थापली, नवीन जोशी, पीके अग्रवाल, ताहिर अली, मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ.प्रतिमा सिंह एवम दीप बोहरा, युवा अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई अध्यक्ष मोहन भण्डारी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, विनोद नेगी, राहुल छिम्वाल, राकेश राणा, संजय अग्रवाल, कलीम खान, संजय किशोर, अश्विनी बहुगुणा, महन्त विनय सारस्वत, महेश शर्मा, आशीष सैनी, विजयपाल रावत, जसविन्दर सिंह गोगी, विनीत प्रसाद बंटू, अमरजीत सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विकास नेगी, विशाल मौर्य, कार्तिक चांदना आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.