उत्तराखंड STF की ताबड़तोड़ कार्यवाही से बचे आम आदमी के करोड़ों रुपये …एसएसपी अजय सिंह

देहरादून

अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड अजय सिंह द्वारा साइबर अपराध पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने तथा अपराधिक घटना में संलिप्त साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश निर्गत किये गये हैं।जिसके क्रम में एसटीएफ के अधीन संचालित राष्ट्रीय वित्तीय हेल्पलाइन 1930 कंट्रोल रुम को साइबर अराध पीड़ितो की धनराशि को होल्ड बचाये जाने हेतु त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश किया गया था।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, OTP, PIN या UPI PIN किसी के साथ साझा न करें। बैंक खाता किराये/कमीशन पर देना अपराध है। अज्ञात धनराशि आने पर तुरंत बैंक एवं पुलिस को सूचित करें। अन्जान नम्बर से आने वाली वीडियो कॉल पर बात न करें और कोई भी दस्तावेज/जानकारी साझा न करें। यदि कोई स्वयं को पुलिस, CBI, ED आदि का अधिकारी बताकर “डिजिटल अरेस्ट” की धमकी दे, तो घबराएँ नहीं—कोई भी एजेंसी ऑनलाइन गिरफ्तार नहीं करती। फर्जी वेबसाइट, निवेश (Investment) या कम समय में अधिक लाभ के प्रलोभन से बचें। गूगल पर मिले कस्टमर केयर नम्बर पर बिना सत्यापन कॉल न करें।किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

अकेले सिर्फ अगस्त महीने में STF द्वारा की गयी बड़ी कार्यवाही देखिए…

1. साईबर हेल्प लाईन 1930 ;साईबर एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून मे 03-08-26 को जसपाल सिंह निवासी नंदप्रयाग घाट जनपद चमोली द्वारा अपने साथ अनलाइन फ्रॉड होने पर 60000/- रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत कराई गयी थी जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी जिसमे शिकायतकर्ता की 60000/- रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।।

2. साईबर हेल्प लाईन 1930 ;साईबर एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 03-08-26 को नितिन कुमार निवासी बुगगवाला जनपद हरिद्वार द्वारा अपने साथ अनलाइन फ्रॉड होने पर 130127/- रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत कराई गयी थी जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी जिसमे शिकायतकर्ता की 91207/- रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

3 . साईबर हेल्प लाईन 1930 ;साईबर एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून मे 06-08-26 को सुलेमान निवासी रामनगर जनपद नैनीताल द्वारा अपने साथ अनलाइन फ्रॉड होने पर 366165.23 /- रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत कराई गयी थी जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी जिसमे शिकायतकर्ता की 366165.23/- रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

4. साईबर हेल्प लाईन 1930 ;साईबर एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून मे 06-08-26 को देवेन्द्र कुमार निवासी कैन्ट जनपद देहरादून द्वारा अपने साथ अनलाइन फ्रॉड होने पर 100000 /- रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत कराई गयी थी जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी जिसमे शिकायतकर्ता की 100000/- रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

5. साईबर हेल्प लाईन 1930 ;साईबर एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 06-08-26 को आनंद चौधरी निवासी कनखल हरिद्वार द्वारा अपने साथ अनलाइन फ्रॉड होने पर 354000/- रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत कराई गयी थी जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी जिसमे शिकायतकर्ता की 354000/- रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

6. साईबर हेल्प लाईन 1930 ;साईबर एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 06-08-26 को शिमभू दयाल शर्मा निवासी लकसर जनपद haridwar द्वारा अपने साथ online फ्रॉड होने पर 215240 /- रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत कराई गयी थी जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी जिसमे शिकायतकर्ता की 125310 /- रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

7. साईबर हेल्प लाईन 1930 ;साईबर एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 07-08-26 को देवपाल निवासी रायपुर जनपद देहरादून द्वारा अपने साथ डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड होने पर 2100000/- रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत कराई गयी थी जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी जिसमे शिकायतकर्ता की 1636835.70 /- रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

8. साईबर हेल्प लाईन 1930 ;साईबर एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 10-08-26 को विष्णु दत्त खण्डूरी निवासी नेहरु कोलोनी देहरादून द्वारा अपने साथ ऑनलाईन फ्रॉड होने पर 400000/- रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत कराई गयी थी जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी जिसमे शिकायतकर्ता की 210744.15 /- रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

9. साईबर हेल्प लाईन 1930 ;साईबर एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 10-08-26 को रौनक निवासी श्रीनगर जनपद पौडी गढवाल द्वारा अपने साथ ऑनलाईन फ्रॉड होने पर 71999/- रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत कराई गयी थी जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी जिसमे शिकायतकर्ता की 70949.1 /- रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

10. साईबर हेल्प लाईन 1930 (एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे 10-08-26 को वीरेंद्र मेहरा निवासी कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल द्वारा अपने साथ ऑनलाईन फ्रॉड होने पर 855990.7/- रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत कराई गयी थी जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर शिकायतकर्ता की 85599.07/- रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

11. साईबर हेल्प लाईन 1930 (एसटीएफ) देहरादून मे 12-08-26 को ज्योति बर्थवाल निवासी गोपेश्वर जनपद चमोली द्वारा अपने साथ ऑनलाईन फ्रॉड होने पर 60000/- रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत कराई गयी थी जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर शिकायतकर्ता की 58343.71/- रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

12. साईबर हेल्प लाईन 1930 (एसटीएफ) देहरादून मे 11-08-26 को मुकेश लाल निवासी कोतवाली अल्मोडा जनपद अल्मोडा द्वारा अपने साथ स्टॉक मार्केट ईन्वेस्ट्मेंट् फ्रॉड होने पर 1704046/- रूपये की साईबर धोखाधडी की सूचना दी गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी / I4C के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 1596000 /- रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *