112 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज को सम्मानित कर हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद कर रहे हैं…करन माहरा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

112 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज को सम्मानित कर हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद कर रहे हैं…करन माहरा

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बीजापुर गेस्ट हाउस में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समन्वय समिति की प्रथम चिन्तन बैठक में प्रतिभाग करते हुए 112 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज को शाॅल ओडाकर सम्मानित करते हुए देश की आजाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अविस्मरणीय योगदान को याद किया।

जानकारी देते हुए प्रदेश कॉंग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी परिवार के प्रतिनिधयों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र के स्वतंत्रता आन्दोलन के सेनानियों को सदैव याद रखना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेजी हुकूमत को भारत से निकालने के लिए राष्ट्र को अंगे्रजो भारत छोड़ो का नारा दिया गया जो पूरे देश में गूंजा और इसी नारे को लगाते हुए लाखों नर-नारियों ने देश की आजादी के लिए बढ़चढ़ कर भाग लिया। आज हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों की बदौलत स्वतंत्र देश में सांस ले रहे हैं। हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंग्रेजी हूकूमत की बर्बरता तथा जेल की यातनायें सहते हुए देश को आजाद करवाया जिसके लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव आदर पूर्वक याद करता रहेगा। आज हम यहां उन्हें याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के वासियों ने देश की हर लडाई में बढचढ कर प्रतिभाग किया। चाहे वह स्वतंत्रता संग्राम की लडाई हो या देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सेना की सेवा की। हमें गर्व है अपने उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर जिन्होंने देश की आजादी में न केवल अपने कुल परिवार का अपितु इस देवभूमि का भी नाम रोशन किया।

करन माहरा ने कांग्रेस पार्टी का जन्म स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मेहनत से हुआ है तथा कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के पद चिन्हों का अनुसरण करने वाली पार्टी होने के साथ-साथ हम लोग अपने को उनकी विरासत का वाहक और हकदार मानते हैं।

देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी ने अहिंसा का मार्ग अपनाया था। आपका और हमारा दायित्व है कि हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करें यही हमारी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी परिवार पर उनकी विरासत को संभालने की जिम्मेदारी है और कांग्रेस पार्टी उनकी इस जिम्मेदारी को संभालने में हर प्रकार का सहयोग करेगी।

चिन्तन बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ले. आर. माधवन, अनन्त लक्ष्मण गौरव, प्रहलाद प्रजापति, चिन्तन बैठक के संयोजक अवधेश पंत, जितेन्द्र रघुवंशी, डा0 एस.के. गोविल, सुरेन्द्र बुटोला, तरूण कुमार, सत्यप्रकाश चैहान, सुशील कोशिक, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री नवीन जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *