देहरादून
उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम ने फिर अपना मिजाज बदलते हुए सर्द मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है। बद्रीनाथ धाम में बारिश और आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से नजारा पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। वहीं, केदारनाथ धाम में भी रात भर बर्फ गिरने का सिलसिला जारी रहा।
साथ ही उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी मौसम की पहली बर्फबारी हो चुकी है,ठंड बढ़ने के बावजूद धामों में श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता नज़र आया है।
उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। जहाँ चमोली जिले के बद्रीनाथ धाम में बारिश के साथ ठंड बढ़ी है वहीं आसपास की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम में रात से बर्फबारी जारी रही। वहीं गंगोत्री धाम में मौसम की पहली बर्फबारी से श्रद्धालु उत्साहित दिख रहे हैं। हालांकि यमुनोत्री से भी बर्फ गिरने की खबरें आ रही हैं। पहाड़ों पर बदलते मौसम ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है। इसके बावजूद श्रद्धालु बारिश और ठंड के बीच भगवान के दर्शनों को पहुंच रहे हैं और मौसम का आनंद ले रहे है।