उत्तराखंड में 17 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट,मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से भारी वर्षा, वज्रपात और तेज गर्जना की चेतावनी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड में 17 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट,मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से भारी वर्षा, वज्रपात और तेज गर्जना की चेतावनी

देहरादून

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 17 जुलाई तक का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश, तेज गर्जना और वज्रपात की संभावना जता दी है।

विभाग ने 11 से 17 जुलाई तक पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश जिलों और गढ़वाल मंडल के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।

12 जुलाई (रविवार) को देहरादून, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। राज्य के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज बारिश के दौर जारी रह सकते हैं।

13 जुलाई (सोमवार) को पर्वतीय जिलों में व्यापक बारिश की संभावना है। बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है, जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है।

14 जुलाई (मंगलवार) को हरिद्वार के कुछ स्थानों तथा शेष जिलों के अनेक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *