देहरादून/हरिद्वार
हरिद्वार के आउटर क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा हाथियों को नजदीक से देखने की चाहत और सेल्फी लेना भारी पड़ गया।
हरिद्वार आने वाले पर्यटक कई बार ऐसी उटपटांग हरकतें करते हैं कि उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। बृहस्पतिवार को एक घटना में उत्तरी हरिद्वार के सप्त ऋषि क्षेत्र में जंगली हाथियों के साथ सेल्फी लेने का शौक पंजाब के युवकों पर भारी पड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये युवक सप्तऋषि घाट क्षेत्र में गंगा पार हाथियों के झुंड को देख उनके करीब पहुंच गए,जैसे ही हाथियों ने उन्हें देखा तो वे आक्रामक हो युवकों के पीछे दौड़ पड़े। बीते बुधवार शाम को हरियाणा और पंजाब से आए ये आधे दर्जन से ज्यादा युवक सप्तऋषि घाट के सामने गंगा में नहा रहे थे।
इसी दौरान उन्हें नदी के दूसरी ओर एक हाथियों का झुंड दिखाई दे गया , जिसमें शिशु हाथी समेत लगभग एक दर्जन से ज्यादा हाथी शामिल थे। रोमांच और सेल्फी के चक्कर में युवक गंगा पार कर हाथियों के करीब पहुंच गए और फोटो व वीडियो बनाने लगे।
युवकों की इस हरकत से हाथी गुस्से से उनकी ओर दौड़ पड़े। हाथियों को अपनी तरफ आते देख युवकों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। इस बीच दो युवक हाथियों के काफी नजदीक पहुंच गए थे, लेकिन उन्होंने तेजी से दौड़कर खुद को सुरक्षित बचा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरा घटनाक्रम इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं थी। सप्तऋषि घाट पर मौजूद एक युवक ने इस रोमांचक और खतरनाक घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा हे।