यूवा कांग्रेसियों ने सीएम के बयान पर किया सचिवालय कुच कर दी गिरफ्तारी

देहरादून

राकधानी में युवा कांग्रेसियों ने वरिष्ठ कांग्रेसियो के संग मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की महिलाओं की फटी जींस संबंधी टिप्पणी से आक्रोशित होकर किया सचिवालय कूच हुई गिरफ्तारी।

कांग्रेस भवन से चले सचिवालय के समीप पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने इस बीच काफी संख्या में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में पुलिस लाइन ले जाकर रिहा कर दिया गया।
युवा कांग्रेस ने सार्वजनिक कार्यक्रम में महिलाआें के पहनावे के ऊपर की गई टिप्पणी को अभद्र व अनावश्यक बताते हुए उत्तराखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय से सचिवालय कूच किया। कूच का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया।

कूच से पहले प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताआें को संबोधित किया और कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक कार्यक्रम में एक महिला की वेशभूषा का विवरण जिस प्रकार से पांव से लेकर घुटने बाजू व सर तक किया वो कोई जुबान फिसलने का मामला नहीं बल्कि एक सुविचारित वक्तव्य था जो संस्मरण के रूप में उन्होंने सुनाया। प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कथन से न केवल उनकी बल्कि पूरे संघ परिवार की महिलाआें के प्रति सोच प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यह मानसिकता है जुबान फिसलने का मामला नहीं है क्योंकि एेसे ही बयान भाजापा के कई नेता समय—समय पर देते रहे हैं ।

मुख्यमंत्री को तत्काल मातृशक्ति से क्षमा मांगनी चाहिए, खेद व्यक्त करने से कुछ नहीं होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि दो सप्ताह पूर्व बीजीपी के पिछले मुख्यमंत्री ने महिलाआें पर वाटर कैनन व लाठियां चलवाई और नए मुख्यमंत्री ने महिलाआें पर भद्दा वक्तव्य दे कर यह साबित कर दिया कि संघ व भाजपा की मानसिकता ही महिला विरोधी है और ये दोनों पूर्व व वर्तमान मुख्यमंत्री संघ के बचपन से स्वयंसेवक हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि अभी लोग मंत्री बंसीधर भगत के उस बयान को नहीं भूले हैं जो उन्होंने अध्यक्ष के रूप में नेता प्रतिपक्ष के बारे में कुछ दिन पूर्व दिया था। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने कहा कि युवा कांग्रेस राज्य की मात्र शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा लगातर महिलाओं को अपमानित करती आई है और अब महिलाओं को ही निर्णय करना है कि उनको आगे भाजपा के नेताओंं के मुंह से कब तक अपमानित होते रहना है। इसके बाद कांग्रेसी पार्टी मुख्यालय से कूच कर पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता सचिवालय की ओर चले। सुभाष रोड पर सचिवालय से पहले भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगा कर जुलूस को होटल व्हाइट हाउस के सामने रोक दिया।

वहां पर काफी देर धक्का मुक्की के बाद कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। पुलिस ने कांग्रेस नेताओंको हिरासत में लिया और पुलिस लाइन ले गई। बाद में हिरासत में लिए गए सभी कांग्रेसियों को रिहा कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों में विधायक आदेश चौहान, राजकुमार,संग्राम पुंडीर, टीटू त्यागी,नीरज त्यागी,गरिमा दसौनी, शिल्पी अरोरा, कमलेश रमन, अंजली चमोली , प्रतिमा सिंह, मधु , अमृता कौशल,रोबिन त्यागी,जहागीर,राजेन्द्र खन्ना, पंकज, काग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.