भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा द्वारा केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमे उत्तराखण्ड से सांसद अनिल बलूनी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवम मीडिया प्रभारी एवम महेन्द्र पांडे केंद्रीय कार्यालय सचिव नियुक्त किए गए

देहरादून/नई दिल्ली

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा शनिवार को कर दी।नड्डा ने अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के लगभग आठ महीने बाद नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की,कार्यकारिणी में पहली बार 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ाकर 23 की गई है।

पार्टी ने सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए हैं।
नड्डा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सांसद राधा मोहन सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में पार्टी के चर्चित चेहरे मुकुल राय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है जबकि बंगाल के ही अनुपम हाजरा को नेशनल सेक्रेटरी बनाया गया है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ाकर 23 कर दी है।
राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है और वह मीडिया प्रभारी भी बने रहेंगे साथ ही महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिब का पद दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.