देहरादून महानगर कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर गरीबो को कम्बल बांटे।

देहरादून

 

देहरादून महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर गरीब जरूरतमंद परिवारो को कम्बल वितरीत किये।

 

महानगर कांग्रेस द्वारा कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बल्लूपुर वार्ड के गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने 110 जरूरतमंद गरीब परिवारों को कम्बल वितरित किये तथा कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को जन्म दिन की बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी के प्रकोप तथा केन्द्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों में पास किये गये किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में देशभर का किसान तथा आम आदमी सड़कों पर है इसको देखते हुए सोनिया गांधी ने अपना जन्म दिन न मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवमयी स्वर्णिम इतिहास रहा है, कांग्रेस की इसी गौरवशाली परम्परा का निर्वहन करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मुख त्याग व बलिदान का उदाहरण पेश किया उनका आशीर्वाद एवं मार्ग दर्शन हमको हमेशा मिलता रहेगा।

 

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी व देश की मजबूती के लिए संकल्पबद्ध होना चाहिए। श्रीमती सोनिया गांधी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में गरीब, किसान, मजदूर व आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया। मनरेगा, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, खाद्यय सुरक्षा योजना जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया। सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने नई ऊंचाइयों को छुआ है तथा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में और मजबूत होगी तथा एकबार पुनः केन्द्र की सत्ता में भारी बहुमत के साथ सत्तारूढ़ होगी। उन्होंने श्रीमती सोनिया गांधी और कांग्रेस की नीतियों एवं दिशा निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाने का सभी कांग्रेसजनों से आह्रवान किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक आर कुमार, प्रदेश सचिव शांति रावत, मंजुला तोमर, दीप बोहरा, कोमल बोहरा, अभिनन्दन शर्मा, रशीद अली महेंद्र शर्मा, विक्की आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.