115 प्रमाण पत्र फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाने का भंडाफोड़, जिला प्रशासन की जांच जारी,जांच में मिले करीब 2 00O फर्जी प्रमाण पत्र – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

115 प्रमाण पत्र फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाने का भंडाफोड़, जिला प्रशासन की जांच जारी,जांच में मिले करीब 2 00O फर्जी प्रमाण पत्र

देहरादून/हल्द्वानी

जिला प्रशासन लगातार हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्रों को लेकर लगातार सख्ती जारी रखे हुए है। अब तक उप जिला अधिकारी हल्द्वानी द्वारा 2000 प्रमाण पत्रों की स्कैनिंग की गई हैं,इस दौरान जांच में 115 स्थाई निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। जिन्हें निरस्त कर दिया गया है। इतनी बड़ी कार्रवाई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पिछले पांच वर्षों में बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की गहन जांच के बाद हो रही है।

पिछले काफी समय से स्थानीय प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नियमों को दरकिनार कर गलत तरीके से स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उप जिला अधिकारी राहुल शाह के नेतृत्व में प्रमाण पत्रों की स्कैनिंग और रिकॉर्ड मिलान की प्रक्रिया शुरू की गई। जांच के दौरान दस्तावेजों में अनियमितताएं, गलत पते और अपूर्ण अभिलेख सामने आए। जिसके आधार पर प्रमाण पत्रों को अवैध घोषित किया गया।

वहीं उप जिला अधिकारी राहुल शाह ने बताया कि जांच अभियान के तहत अब तक करीब 2000 स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की स्कैनिंग की जा चुकी है। इनमें से आज 25 और स्थाई निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। जिन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अब तक कुल 115 प्रमाण पत्रों को निरस्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *