पुलिस मुख्यालय में 15 पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

देहरादून

उत्तराखंड में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। राज्य में जहां एक ओर प्रतिदिन अब 3000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय में कोरोना विस्फोट की खबर है। पुलिस मुख्यालय में 15 से अधिक अलग-अलग सेक्शन में तैनात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। सबसे अधिक क्राइम सेक्शन में 6 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के चलते इस सेक्शन का कामकाज प्रभावित नजर आ रहा।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय की अलग-अलग इकाइयों में तैनात 15 से अधिक कर्मचारियों के पॉजिटिव आने की खबर है। जिससे पुलिस मुख्यालय की चिंता बढ़ रही है। गौरतलब है कि प्रदेश भर में 1 जनवरी 2021 से 18 जनवरी 2021 तक डबल डोज वैक्सीन ले चुके 429 पुलिसकर्मी अभी तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि यह आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच 60 पुलिसकर्मी स्वास्थ्य उपचार के बाद ड्यूटी पर लौट चुके हैं। एहतियातन 1 जनवरी 2022 से 18 जनवरी 2022 तक 409 पुलिसकर्मी क्वारंटीन किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.