दरोगा भर्ती घोटाले में फंसे 20 दरोगाओं को पुलिस मुख्यालय के निर्देश जिलों के कप्तानों द्वारा बहाल कर दिया गया – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दरोगा भर्ती घोटाले में फंसे 20 दरोगाओं को पुलिस मुख्यालय के निर्देश जिलों के कप्तानों द्वारा बहाल कर दिया गया

देहरादून

दरोगा भर्ती धांधली में निलंबित हुए 2015 बैच के 20 दरोगाओं को आखिर एक साल बाद मंगलवार शाम को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलों के कप्तानों द्वारा बहाल कर दिया गया।

पिछले साल जनवरी में इन सभी 20 दरोगाओं को निलंबित किया गया था। इनमें से पौड़ी में तैनात दरोगा पुष्पेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

UKSSSC की परीक्षाओं में धांधली की जांच के समय 2015 में हुई सीधी दरोगा भर्ती में भी धांधली की बात सामने आने के बाद ही पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में विजिलेंस से जांच कराने की संस्तुति की थी। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच के बाद आठ अक्तूबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 20 दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया था।

विजिलेंस ने एक साल से ज्यादा लंबे समय चली जांच के बाद पिछले दिनों शासन को रिपोर्ट भेज दी है। बताया जा रहा कि इनमें से कई दरोगा ऐसे भी हैं, जिनके खिलाफ धांधली के साक्ष्य ही नहीं मिले हैं।

हालांकि, अब अंतिम निर्णय शासन को ही लेना है। अब पुलिस मुख्यालय द्वारा इन सभी दरोगाओं को बहाल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा द्वारा बहाली निर्देश जारी होने की पुष्टि की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *