सीएम धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर, सीएम अपर सचिव तिवारी ने दी जानकारी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सीएम धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर, सीएम अपर सचिव तिवारी ने दी जानकारी

देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है।

शुक्रवार को सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

सचिवालय में हुई इस केबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, आबकारी, पेयजल और राजस्व विभाग को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

🌀उत्तराखंड सफाई कर्मचारी, उपाध्यक्ष का एक पद को मिली स्वीकृति

🌀श्रम विभाग, उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा के तहत सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन होगा

🌀श्रम विभाग, कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत उत्तराखंड फार्मा संवर्ग में संशोधन

🌀चीनी मिलो 207.75 करोड़ सरकार बैंक गारंटी देगी, इससे चीनी मिल लोन ले सकेगी

🌀उत्तराखंड चिकित्सा एवं शिक्षा, पीजी करने वाले छात्रों का भी होगा बॉन्ड

🌀फार्मासिस्ट में डी फार्मा के साथ ब फार्मा के लोगो को भी सम्मलित किया जाएगा

🌀उत्तराखंड एक्सरे प्राविधिक सेवा नियमावली में संशोधन राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी करने वाले को 2 साल का सेवा अनुबंध करना अनिवार्य, सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए नियम लागू

🌀उत्तराखंड ग्रामीण पेयजल योजनाओ के संचालन वी रख रखाव को मंजूरी

🌀उत्तराखंड पंचम विधानसभा, सत्रावसान को मंजूरी

🌀सेतु आयोग में IT संबंधी पदों को स्वीकृति

🌀आबकारी विभाग, उपआबकारी आयुक्त के 5, सहायक आयुक्त 6 नए पदों के सृजन को मंजूरी

🌀आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1700 रुपये मासिक की बढ़ोतरी की गई है।

🌀सीएम घोषणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मासिक वृद्धि के लिए सीएम को अधिकृत किया गया

🌀खनन, जिला खनिज फाउंडेशन न्याय के शुल्क की 5% दर को बढ़ाकर 15% किया गया, नहीं बढ़ेगी रॉयल्टी

🌀उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नियमावली, मंत्रिमंडल उपसमिति गठित, उसकी अनुशंसा के आधार पर होगा फैसला

🌀उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 31 दिसंबर 2028 तक के वन आरक्षी के अधिकतम आयु सीमा 25 से बढ़कर 28 वर्ष की गई

🌀आवास अनुभाग के 3 प्रस्ताव, भवन निर्माण व उपविधि के प्रावधानों में राहत मिलेगी, बिल्डिंग बायलॉज में शिथिलता, प्राधिकरण उड़ा और शासन के स्तर पर मिलेगी मंजूरी

🌀लैंड यूज़ बदलने की दरों को एक चौथाई से भी कम किया गया

🌀सरकार ने हरिद्वार में ‘हरिद्वार दर्शन’ पॉड टैक्सी परियोजना को हरी झंडी दी है, बनेगी 3 कॉरिडोर, कॉरिडोर 1, सीतापुर भारत माता मंदिर 15 किमी, दूर 21.08 लंबाई, इस दौरान कुल स्टेशन 21 बनाए जाएंगे

🌀बापू ग्राम आरक्षित वन ऋषिकेश 594.94 एकड़ भूमि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अंतर्गत व अन्य बिंदु खत्ते, जितने भी फॉरेस्ट लैंड में आबादी है, इन्हें डी नोटिफाई करने पर बनी सैद्धांतिक सहमति, राज्य अब केंद्र को प्रस्ताव भेजगा

🌀उत्तराखंड महाधिवक्ता कार्यालय नियमावली में संशोधन, उत्तराखंड महाधिवक्ता सेवा अधिष्ठान कर्मचारी सेवा नियमावली को मिली मंजूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *