रोशन की मेहनत लाई रंग,करीब 10 साल बाद सऊदी अरब से लौट आये इन्द्रमणि,घर और क्षेत्र में खुशी का माहौल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

रोशन की मेहनत लाई रंग,करीब 10 साल बाद सऊदी अरब से लौट आये इन्द्रमणि,घर और क्षेत्र में खुशी का माहौल

देहरादून/दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रोशन रतूड़ी की मेहनत रंग लाई है। सऊदी अरब में एक सड़क हादसे के मामले में फंसे इंद्रमणि नौटियाल को कानूनी शिकंजे से निकालकर वापस भारत ले आए हैं। जब रोशन रतूड़ी, इंद्रमणि नौटियाल को लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल पर उतरे तो वहां उनके स्वागत के लिए उत्तराखंड के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

आखिरकार करीब 10 साल बाद सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि नौटियाल सकुशल भारत लौट आए हैं। रोशन रतूड़ी ने सिर्फ 16 दिन में इंद्रमणि नौटियाल को कानूनी और आर्थिक मदद दिलाई कि उनकी जेल से रिहाई संभव हो सकी।

इंद्रमणि नौटियाल के परिजन उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रोशन रतूड़ी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने बताया कि मेरे देश और प्रदेश के लोगों ने इस लड़ाई में मेरा साथ दिया, मैं उन सबका धन्यवाद अदा करता हूं। मेरा प्रयास रहता है कि हमारे देश का कोई भी शख्स अगर विदेश में किसी कारण से फंस जाता है तो मैं हरसंभव उसकी मदद करने की कोशिश करता हूं।

उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव के रहने वाले इंद्रमणि नौटियाल रोजगार के सिलसिले में करीब 9 साल पहले साल 2018 में सऊदी अरब गए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक साल 2019 में उनके ट्रक से एक कार हादसे का शिकार हो गई।

कार में सऊदी अरब के पांच नागरिक सवार थे। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई थी। एक शख्स घायल हो गया। मामला सऊदी अरब की अल-कुरैया कोर्ट में पहुंचा था।

इंद्रमणि नौटियाल ने दावा किया था कि ट्रक का इंश्योरेंस नहीं था। उन्होंने इसके बारे में ट्रक मालिक को भी बताया था और बिना इंश्योरेंस के ट्रक नहीं चलाने को कहा था।

ट्रक चालक ने जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें जबरन ड्राइव करने को भेजा। ऐसे में इस केस में पूरी गलती ट्रक मालिक की थी। मामला कोर्ट में चला गया तो उन्हें जेल की सजा हुई। ऐसे में इंद्रमणि नौटियाल की बेटी दीपिका समेत परिजनों ने उन्हें वापस लाने के लिए शासन और प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन इसके लिए भारी भरकम राशि जमा कराने की जरूरत पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *