बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में आयोजित मानव एकता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ 304 यूनिट रक्त एकत्रित

देहरादून

प्रदेश की राजधानी दून में मानव एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लगाए गए रक्तदान शिविर में 304 यूनिट रक्त निरंकारी भक्तों ने रक्त दिया।

जब किसी के रक्त से बचती है किसी अपने की जान तब पता चलता है क्या होता है रक्तदान इसी भाव से इस रक्तदान शिविर में दिल्ली से पधारे हेमराज शर्मा कोर्डिनेटर (प्रचार एवं प्रसार विभाग) ने स्वम् रक्त देकर शुरुआत की और अपने उध्बोधन में कहा मानव के विचारो में मानवता आये ये रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों बहे,

प्रेम और भाईचारे की भावना को उजागर करता ‘मानव एकता दिवस’, निरंकारी मिशन द्वारा प्रति वर्ष 24 अप्रैल को बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाता है। यह दिन केवल पुण्य स्मरण का अवसर नहीं, अपितु मानवता, सौहार्द और एकत्व की भावनाओं का एक आत्मिक संगम है।

मानव एकता दिवस के अवसर पर मिशन द्वारा देशभर में रक्तदान की प्रेरक श्रृंखला आरंभ होती है, जो निःस्वार्थ सेवा भावना की सामूहिक जागृति का स्वरूप बनकर पूरे वर्ष समाज में प्रवाहित होती रहती है। इसके साथ ही सत्संग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेम, शांति और समरसता का प्रकाश भी जन-जन तक पहुँचाया जाता है। यह दिन इस बात का परिचायक है कि सेवा केवल एक कार्य नहीं, अपितु निष्काम समर्पण का आत्मिक भाव है। युगदृष्टा बाबा गुरबचन सिंह जी ने सत्य बोध के माध्यम से समाज को अंधविश्वासों और कुरीतियों से मुक्त कर, नशा मुक्ति, सादा विवाह और युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ जोड़ने जैसे लोक-कल्याणकारी अभियानों की प्रेरक शुरुआत की। उनके पावन मार्गदर्शन को आगे बढ़ाते हुए बाबा हरदेव सिंह जी ने “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” का अमर संदेश देकर रक्तदान को मिशन की आध्यात्मिक सेवा का अभिन्न अंग बना दिया। यह संदेश आज भी प्रत्येक निरंकारी भक्त के हृदय में सेवा और समर्पण की प्रेरक लौ बनकर जीवंत है।

इस वर्ष भी, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा पूरे भारतवर्ष की लगभग 500 से अधिक ब्रांचों पर भव्य रक्तदान शिविरों की अविरल शृंखला आयोजित की गई। संत निरंकारी हेल्थसिटी की मेडिकल डायरेक्टर गीतिका दुग्गल ने जानकारी देते हुए बताया की आज सम्पूर्ण भारत वर्ष में आयोजित रक्तदान श्रृंखला में लगभग 30000 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस शिविर में शहर के मेयर श्री सौरभ थपलियाल और अनेको गढ़मान्य समाज सेवियों का आगमन हुआ सभी ने मिशन की भूरी भूरी प्रसंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *