सड़क दर्घटना में थानों रोड पर कार सवार 4 घायल 2 की मौके पर मौत

देहरादून

 

कोतवाली डोईवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि थानो रोड पर एक कार पेड़ से टकरा गई है।

 

सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक बलेनो कार UK07DJ 7198 थानो रोड पर एक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस द्वारा 108 को मौके पर बुलाया गया, गाड़ी में चालक सहित 6 लोग बैठे थे, जिनमें से दो जिनमे विनोद भट्ट पुत्र बच्ची राम भट्ट(53) निवासी 256 चुक्खु मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून,मदन मोहन भट्ट(80) पुत्र गयानंद भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड लेन नंबर 3 देहरादून की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी तथा 4 अन्य व्यक्ति जिनमें नरोत्तम भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट (58)निवासी मकान नंबर 29 विवेकानंद ग्राम फेस टू जोगीवाला,भगवती प्रसाद भट्ट (47)पुत्र स्वर्गीय मनीराम भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड लेन नंबर 3 थाना डालनवाला,कीर्ति राम भट्ट (77)पुत्र दामोदर भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड थाना डालनवाला व रमेश चंद्र भट्ट (67)पुत्र मक्खन लाल भट्ट निवासी सारथी बिहार देहरादून थे, जिन्हें 108 के माध्यम से हिमालयन अस्पताल जौली ग्रांट भिजवाया गया।

 

मृतकों के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *