कर्मकार कल्याण बोर्ड से शमशेर कत्याल की छुट्टी,अब अध्यक्ष बने श्रम सचिव हरबंस चुघ

देहरादून

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए श्रम विभाग के कर्मकार बोर्ड में चल रहे शाह मात के खेल का पटाक्षेप आखिरकार हो ही गया।

कर्मकार कल्याण बोर्ड में हरक सिंह रावत और शमशेर सत्याल के बीच चल रही रस्साकशी के बीच सरकार ने बड़ी कार्यवाही कर सत्याल को कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा ही दिया। इसके साथ ही बोर्ड में विवादित रही सचिव मधु नेगी को भी कल्याण बोर्ड से रुखसत कर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

सरकार ने फिलहाल शासन स्तर से सचिब श्रम हरबंस सिंह चुघ को ही वर्तमान में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वही सचिव के रूप में पीसीएस अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहां उल्लेखनीय है कि सरकार में कद्दावर मंत्री हरक सिंह रावत और शमशेर सिंह सत्याल के बीच लगातार वाक युद्ध चल रहा था जिस पर त्रिवेंद्र के बाद सीएम रहते हुए न ही तीरथ सिंह रावत ने फैसला लिया और ना ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोई फैसला ले पाए थे। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि हरक सिंह रावत की दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के बाद शमशेर सिंह सत्याल को लेकर  निर्देश आए हैं। इसके साथ ही कयास अभी भी हवा में तैर रहे हैं कि शह मात का खेल यहीं खत्म नही होने जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *