देहरादून/नैनीताल
आचार संहिता लगते ही कुमाऊं पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध कमरतोड़ कार्रवाई कर दी।
👉 नैनीताल पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे 512 ग्राम स्मैक बरामद की , जिसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित लागत 51 लाख रुपए है,2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए( 1 अभियुक्त बरेली तथा 1 अभियुक्त बनभूलपुरा का है) अन्य 1 बरेली का अभियुक्त फरार है।
जनपद नैनीताल में बीते 8 दिनों में 15 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए जिनसे लगभग 1 किलोग्राम स्मैक की बरामदगी की गई। जिसकी अनुमानित लागत करीब एक करोड रुपए आंकी जा रही है।
👉 उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में एक XUV गाड़ी में 4 अभियुक्तों के कब्जे से 36 पैकेट्स में करीब 1 क्विंटल गांजा, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1 करोङ है बरामद की गई। चारों अभियुक्त जनपद उधम सिंह नगर जिले से है।
👉 चंपावत के बनबसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा करीब 220 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसमें 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित लागत करीब 25 लाख रुपए है।