अनुपमा रावत विधायक हरिद्वार ग्रामीण के समर्थन में पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने DGP अशोक कुमार को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के DGP अशोक कुमार से मुलाकात कर उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत के द्वारा संबोधित ज्ञापन देकर अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा अनुपमा रावत विधायक हरिद्वार ग्रामीण की छवि को धूमिल करने के लिए झूठा प्रचार प्रसार किया जा रहा है । यह अफवाह फैलाई जा रही है कि अनुपमा रावत ने अपने बयान में कहा है कि मैं केवल मुस्लिम वोटों से जीतकर विधायक बनी हूं जबकि यह बिल्कुल झूठ है बहन अनुपमा रावत के द्वारा ऐसा कोई बयान कहीं पर नहीं दिया गया है। उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी के द्वारा पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है कार्रवाई नहीं होने पर उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूरे उत्तराखंड प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक भंडारी प्रदेश प्रवक्ता, दीपक प्रदेश संगठन मंत्री, कैरून आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *