सोशल मीडिया में वाइरल श्री केदारनाथ मंदिर के एक वीडियो में दिख रहे धार्मिक भावनाओं को लेकर हुए खिलवाड़ पर पुलिस में केस दर्ज

देहरादून

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सोशल मीडिया पर लगातार चल रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया।

वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथ एक कुत्ते को बेरोकटोक मंदिर के बाह्य परिसर में घुमा रहा है तथा मंदिर के बाहर भगवान नंदी की मूर्ति पर उसे ले जा कर स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना भी करता दिख रहा है।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस वीडियो के संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र ने मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी को निर्देश जारी किये थे कि ऐसी अवांछित गतिविधियों पर रोक लगे तथा ऐसे कृत्य करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जाये।

इसी क्रम में बुधवार को मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी ने थाना-चौकी केदारनाथ को तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने की भी अपेक्षा की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *