सीएम धामी के जन्म दिवस पर हुए कई कार्यक्रम,सीएम आवास पर डीजी सूचना बंशीधर तिवारी और सभी मंत्रीगण, अधिकारियो का लगा तांता,सीएम ने किया सभी का धन्यवाद – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सीएम धामी के जन्म दिवस पर हुए कई कार्यक्रम,सीएम आवास पर डीजी सूचना बंशीधर तिवारी और सभी मंत्रीगण, अधिकारियो का लगा तांता,सीएम ने किया सभी का धन्यवाद

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगणों, विधायकगणों, पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। इसके अलावा शहर भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे सी एम का सम्मान भी किया गया।

मुख्यमंत्री आवास में प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में सूचना विभाग के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनायें दी गई।

मुख्यमंत्री ने उनके जन्म दिवस पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में शुभकामना देने वाले सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *