बढ़ती डेंगू की रिपोर्ट्स पर नगर आयुक्त के निर्देश पर चला अभियान,1.38 लाख चालान से वसूले,लार्वा पनपाने वालें माॅल/टावरों के खिलाफ कार्यवाही जारी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

बढ़ती डेंगू की रिपोर्ट्स पर नगर आयुक्त के निर्देश पर चला अभियान,1.38 लाख चालान से वसूले,लार्वा पनपाने वालें माॅल/टावरों के खिलाफ कार्यवाही जारी

देहरादून

नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर डेंगू की रोकथाम के लिए माॅल/टावरों के बेसमेंट,छतों आदि का निरीक्षण करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये गये हैं।

उप नगर आयुक्त, रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा घंटाघर से बल्लुपुर चोक से चकराता रेाड के बेसमेंट युक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के माॅल एवं टावरों में डेगू लार्वा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेंगू लार्वा पाये जाने पर निम्न प्रतिष्ठानों का चालान किया गया।

1. सुरेश कुमार के पार्किंग बेसेंमेंट का रू 5000/-।

2. कमल वाधवा फस्र्ट पराईज टावर का रू 20,000/- ।

3. प्रवीन कौशल रू0 2000/-

4. हर्ष आनन्द डब्ल्यू टावर शोरूम का रू 5,000/-।

5. अशोक एसोसियेट का रू 50,000/-

6. जनपथ शापिंग काम्पलेक्स के सभी दुकानदारेां को 5000/- के नोटिस दिये गये।

इसके अतिरिक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.अविनाश खन्ना द्वारा हाथीबडकला क्षेत्र में सघन चेकिग अभियान चला।

इस दौरान हाथीबडकला में बने सेन्टेरियों माॅल का भी निरीक्षण किया गया जिसकी छत पर पानी जमा मिला जिसमें डेंगू के लार्वा भारी संख्या में पाये गये। नगर निगम की टीम द्वारा माॅल पर रू0 50,000/-का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। यहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *