वाल्मीकि जयंती पर कांवली रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा को कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल ने दिखाई झंडी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

वाल्मीकि जयंती पर कांवली रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा को कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल ने दिखाई झंडी

देहरादून

भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांवली रोड स्थित भगवान वाल्मिकी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। ये शोभा यात्रा कांवली रोड से गोविंदगढ़ से तिलक रोड होते हुए वापस कांवली रोड पहुंची।

इस मौके पर भगवान वाल्मिकी और अन्य भगवान के चित्रों से सजी आकर्षक झाकियां शामिल थी।

मुख्य अतिथि के तौर पर शोभा यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री व राज्य आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल और चौधरी मदन लाल, प्रधान श्याम सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने किया। मंगलवार को कावली स्थित भगवान वाल्मिकी मंदिर से वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों ने शोभायात्रा निकाली।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव विरेंद्र पोखरियाल ने वाल्मीकि समाज को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी और सभी के खुशहाल होने की भगवान वाल्मीकि से कामना करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को भी महर्षि वाल्मीकि के विचारों को अपनाने के साथ ही उनके पद चिन्ह पर चलना चाहिए। उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की थी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। इसलिए उनके विचारों को समाज में अपनाने की जरूरत है। शोभा यात्रा के समापन पर मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य नितिन चचंल, सोम प्रकाश वाल्मीकि, आशीष देसाई के साथ विनोद चौहान, टीका राम पांडे, मोहन काला, टीटू त्यागी, महिपाल शाह, संजय कनौजिया कद्दू , ओमप्रकाश सती बब्बन, सुलेमान , विनोद चौहान, दिवान सिंह बिष्ट, कैलाश वाल्मीकि, राजेश चौधरी, संजय बिरला, अनिल बागड़ी, राजीव प्रजापति, सावन मोस, करन वाल्मीकि, राहुल शर्मा, वंश चौधरी के अलावा वाल्मीकि समाज के काफी लोग शोभा यात्रा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.