दर्दनाक सड़क हादसा में हुई टिहरी मे देवप्रयाग के निकट 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत,एक घायल

देहरादून/नई टिहरी

उत्तराखंड के टिहरी जनपद में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देवप्रयाग–पौड़ी मार्ग पर कुंडधार (डंपिंग जोन) के समीप हुआ, जहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

पुलिस के अनुसार वाहन संख्या UK08 BL 0387 में कुल सात लोग सवार थे। सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग और परिवहन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान छह लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि एक घायल किशोर को सुरक्षित निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया।

घायल की पहचान अरहाम (14 वर्ष), पुत्र अफजल, निवासी रायपुर जीतपुर, लक्सर (हरिद्वार) के रूप में हुई है।

हादसे में मृतकों की पहचान

अफजल (49 वर्ष), पुत्र अकबर सूफी

शब्बो (40 वर्ष), पत्नी अफजल

अन्नाविया (3 वर्ष), पुत्री अफजल

अमन (16 वर्ष), पुत्र अफजल

गुफरान (34 वर्ष), पुत्र अकबर सूफी

अरमान (21 वर्ष), पुत्र अफजल

सभी मृतक रायपुर जीतपुर, लक्सर (जनपद हरिद्वार) के निवासी थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अफजल पौड़ी में ठेकेदारी का कार्य करते थे और अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पौड़ी जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व एसडीआरएफ की निरीक्षक मंजरी नेगी ने किया।

घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी पौड़ी तपेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी जयपाल नेगी, थानाध्यक्ष देवप्रयाग अमरजीत सिंह रावत सहित पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य विभागों की टीमें मौजूद रहीं।

पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *