कांग्रेस S/C प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने रामलीला मैदान हल्द्वानी में हुए प्रकरण को लेकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज न होने के संबंध में डीजीपी को पत्र सौंपा

देहरादून

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने पुलिस महानिदेशक (DGP), उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय, देहरादून को शिकायती पत्र मे 8 अगस्त 2026 को रामलीला मैदान, हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) में हुई घटना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की है।

घटना का ब्योरा: दिनांक 08 अगस्त को रामलीला मैदान, हल्द्वानी में अनुसूचित जाति से आने वाले राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के पश्चात, 10 अगस्त को गिरीश चन्द पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा यज्ञ/गंगाजल छिड़ककर तथाकथित “शुद्धीकरण” का कृत्य किया गया।

संविधान व जातिगत सम्मान पर आघात: कांग्रेस एस.सी. विभाग का आरोप है कि यह कृत्य सार्वजनिक रूप से अनुसूचित जाति के सदस्यों को अपमानित करने और अस्पृश्यता (छुआछूत) को बढ़ावा देने की नीयत से किया गया है।

पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल: थाना प्रभारी (कोतवाली हल्द्वानी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (नैनीताल) को लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जो स्वयं में एक दंडनीय अपराध है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग) के शिकायती पत्र में प्रमुख मांगें…

तत्काल FIR दर्ज हो: संबंधित स्थानीय पुलिस को SC/ST Act, BNS तथा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने हेतु निर्देशित किया जाए। निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई: मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर मदनलाल ने कहा कि जिन लोगों ने शुद्धिकरण करने का काम किया है उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाए अन्यथा 2 दिन के बाद मैं पुलिस महानिदेशक कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठूंगा।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के महानगर अध्यक्ष करन घाघट,प्रदेश महासचिव अधिवक्ता मानसिंह, अधिवक्ता संजय गौतम,प्रदेश उपाध्यक्ष गगन छाछर , आदर्श सूद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतम सिंह आर्य ,विनोद कुमार , अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व राष्ट्रीय कार्यक्रम सदस्य सुधीर सुनहरा , पूर्व प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह ,प्रदेश महासचिव नितेश राजोरिया ,हिमांशु कटारिया, नोहर सिंह, प्रियांशु सिंह,राकेश कुमार, सुरेश कुमार सहित कांग्रेस के ऊपर साथी और कार्यकर्ता साथ रहे।

बताते चलें कि इसी मामले में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सोमवार को ही डीजीपी से मिलकर उनको एक शिकायती पत्र भी सौंपा।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंद्र गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर आरोप लगाते हुए उन पर इस मामले में FIR दर्ज किये जाने हेतु तहरीर भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *