कांग्रेस मुख्यालय में एआईसीसी की ओर से नियुक्त प्रदेश चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में हुई जिला चुनाव अधिकारियों (डीआरओ) की बैठक

देहरादून

उत्तराखण्ड प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा हेतु प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कोंग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त प्रदेश चुनाव अधिकारी (पीआरओ) जी.सी. चन्द्रशेखर सांसद तथा एपीआरओ, मनोज भारद्वाज एवं श्री जयशंकर पाठक की उपस्थिति में जिला चुनाव अधिकारियों (डीआरओ) की बैठक आयोजित की गई।

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव गतिमान हैं तथा पहले चरण में 31 मई, 2022 तक बूथ एवं ब्लाक स्तर की कमेटियों तथा ब्लाक एवं नगर कमेटियों का गठन होने के साथ ही पीसीसी सदस्यों का चुनाव सम्पन्न होगा। इसी परिपेक्ष्य में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश चुनाव अधिकारी (पीआरओ) जी.सी. चन्द्रशेखर सांसद, एपीआरओ श्री मनोज भारद्वाज एवं जयशंकर पाठक की उपस्थिति में जिला चुनाव अधिकारियों (डीआरओ) की बैठक आयोजित की गई जिसमें गढ़वाल मण्डल के जिला एवं महानगर अध्यक्षों ने भी प्रतिभाग किया।

बैठक में प्रदेश चुनाव अधिकारी (पीआरओ) जी.सी. चन्द्रशेखर ने सभी जिला चुनाव अधिकारियों (डीआरओ) को संगठनात्मक चुनाव से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराते हुए 31 मई तक प्रथम चरण के चुनाव समय पर सम्पन्न कराने के निर्देश जारी किये गये। बैठक में सभी जिला चुनाव अधिकारियों (डीआरओ) से प्राथमिक कमेटयों में सभी कांग्रेसजनों की आम सहमति से चुनाव सम्पन्न कराने का प्रयास करने के भी निर्देश दिये गये।

बैठक में डीआरओ रूद्रपुर दीपक तलवार (महाराष्ट्र), डीआरओ नैनीताल श्री नजरे हसन (बिहार), डीआरओ हल्द्वानी शैलेश अग्रवाल (महाराष्ट्र), डीआरओ पौडी विजय शंकर तिवारी (राजस्थान), डीआरओ रूद्र्रप्रयाग त्रिलोक सिंह (दिल्ली), डीआरओ पुरोला कार्तिकेय कौशिक (उत्तर प्रदेश), डीआरओ हरिद्वार श्रीमती भावना झा (बिहार), डीआरओ ऋषिकेश अजय दाते (मध्य प्रदेश), डीआरओ देहरादून मनीष मोरोलिया (उत्तर प्रदेश), डीआरओ रूडकी ग्रामीण जिया रहीम पटेल (महाराष्ट्र), डीआरओ टिहरी अभिमन्यु त्यागी (उत्तर प्रदेश), डीआरओ पिथौरागढ़ अशफाक अहमद (उत्तर प्रदेश) आदि उपस्थित थे।

बैठक में गढ़वाल मण्डल में देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पछुवादून संजय किशोर, परवादून अश्विनी बहुगुणा, टिहरी राकेश राणा, पौडी विनोद नेगी, रूडकी महानगर कलीम खान, हरिद्वार महानगर संजय अग्रवाल, हरिद्वार जिला धर्मपाल सिंह आदि जिला एवं महानगर अध्यक्ष उपस्थित थे।

प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने सभी कांग्रेसजनों से आग्रह किया कि चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी की विजय सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चम्पावत उपचुनाव के नतीजे आश्चर्यजनक एवं चैंकाने वाले होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.