चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक वाहन खाई में गिरा, SDRF टीम ने किया रेस्क्यू,दो घायल और 4 लोगों को मौके पर मौत,पीएम के लिए टीम रवाना – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक वाहन खाई में गिरा, SDRF टीम ने किया रेस्क्यू,दो घायल और 4 लोगों को मौके पर मौत,पीएम के लिए टीम रवाना

देहरादून/चम्बा, टिहरी गढ़वाल

बृहस्पतिवार को थाना चंबा क्षेत्रान्तर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर

एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिर गया , जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए गए। SDRF टीम के पहुंचने से पूर्व ही उस समय तक 02 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका था।

मौके पर SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसमें जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित रहे।

SDRF द्वारा वाहन लगभग 300 मीटर नीचे खाई में गिरा था जिसमें राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सभी घनसाली के स्थानीय नागरिक बताए जा रहे है, जो किसी परिजन के ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के वापस घनसाली लौट रहे थे।

4 शव सड़क में पहुंच दिए गए हैं। जिनके साइट पोस्टमार्टम के लिए DH से CHC चम्बा से स्वास्थ्य टीम भेजी गई।

दुर्घटना में घायल-

1- उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़।

2- अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली।

दोनों घायल DH बौराड़ी में उपचाराधीन हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *