देहरादून
उत्तराखंड शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग ने 22 अप्रैल 2026 को जारी अलग-अलग कार्यालय ज्ञापनों के माध्यम से विभिन्न आयोगों, समितियों और परिषदों में नए सदस्यों की नियुक्ति की है।
उक्त नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।
प्रमुख नियुक्तियां निम्न प्रकार हैं..
जारी किए गए आदेशों के अनुसार..
कुन्दन सिंह रेवाला (जनपद-बागेश्वर) को उत्तराखंड राज्य किसान आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया है।
चंपा आर्या (जनपद-बागेश्वर) को समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति में सदस्य बनाया गया है।
श्रीमती बसंती देवी (जनपद-बागेश्वर) को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया है।
हीरा सिंह कपरायल (जनपद-बागेश्वर) को उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद में सदस्य नामित किया गया है।
इंदर सिंह बिष्ट (जनपद-बागेश्वर) को उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद में सदस्य बनाया गया है।
नीमा धपोला (जनपद-बागेश्वर) को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य के पद पर नामित किया गया है।