अलखनंदा अशोक को भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन(IOA) में मिली संयुक्त सचिव महिला की महत्त्वपूर्ण जिम्मदारी

देहरादून

 

भारतीय ओलंपिक संघ(IOA) की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बने संघ के संविधान के मुताबिक चुनाव हुए है। संघ में इस बार न केवल किसी नामी खिलाड़ी को बल्कि महिला खिलाड़ी को अध्यक्ष जैसी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संघ में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कराने वाली उड़ान परी का खिताब पा चुकी पीटी उषा को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं,कार्यकारिणी में चुनाव के बाद अन्य 14 और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। जिसमें उत्तराखंड से अलकनंदा अशोक को सयुंक्त सचिव पद पर निर्वाचित होने के बाद अहम जिम्मेदारी मिली है।

बताते चलें कि भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के पास भारत में ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों व अन्य अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का चयन और भारतीय दल के प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। लेकिन पहली बार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नए संविधान के अनुसार चुनाव संपन्न हुए। इससे संघ में राजनीतिक हस्तक्षेप, धनबल या फिर सिफारिशों के आधार पर पदाधिकारी बनने वालों को करारा झटका लगा है। यही कारण रहा कि संविधान के मुताबिक संघ में कई खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों से जुड़े लोगों को एंट्री मिल पाई। निर्विरोध और मतदान प्रक्रिया से निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम में अध्यक्ष पद पर पीटी उषा, कोषाध्यक्ष पद पर सहदेव यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय एच पटेल, उपाध्यक्ष पुरुष पद पर गगन नारंग, संयुक्त सचिव पद पर कल्याण चौबे का पहले निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। जबकि उपाध्यक्ष महिला पद पर राजलक्ष्मी सिंह, संयुक्त सचिव महिला पद पर अलकनंदा अशोक निर्वाचित घोषित हुई हैं।

बताते चलें कि अलकनंदा अशोक उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी हैं जो कि वर्तमान में जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर में तैनात हैं। उत्तराखंड से अलकनंदा अशोक को संघ में अहम जिम्मेदारी मिलने से खेल जगत में खुशी की लहर है।

वहीं भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन में एग्जीक्यूटिव काउंसिल मेम्बर के 6 पदों पर 14 लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें आज ही अमिताभ शर्मा,भूपेन्द्र सिंह बाजवा, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, रोहित राजपाल, डोला बनर्जी, योगेश्वर दत्त निर्वाचित घोषित हुए। इसके अलावा दो सदस्य एथलिटिक कमिशन सदस्य एचसी मैरी कॉम, अचंता शरथ कमल को जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.