यूक्रेन रूस जंग के बीच हुए हमले में खारकीव मे एक मेडिकल के भारतीय छात्र की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है।

 

बेहद दुखद जानकारी के अनुसार खारकीव में गोलीबारी के दौरान भारतीय छात्र की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय छात्र के परिवार के संपर्क में है। मृतक का नाम नवीन शेखरप्पा है जो 21 साल का था। छात्र नवीन कर्नाटक के हावेरी के चालागेरी का रहने वाला था जो मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे और चौथे वर्ष में था। दो दिन पूर्व ही अपने परिजनों से बात की थी। नवीन की मौत रेस्क्यू के दौरान हुए हमले में हुई। विदेश मंत्रालय ने छात्र की मौत पर दुख जताया है। अब भी कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं।

खार्किव में बमबारी में नवीन कुमार नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। कर्नाटक के रहने वाले नवीन खाना लेने के लिए निकले थे। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खारकीव में जंग के दौरान बमबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है।

यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय वायुसेना को मोर्चे पर जुट जाने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, वायुसेना, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए जारी आपरेशन गंगा अभियान के तहत, कई C-17 विमान तैनात कर सकती है।

 

इस बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से आज तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया है। दूतावास ने ट्वीट किया, ‘छात्रों सहित सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे आज तत्काल कीव छोड़ दें। उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य उपलब्ध माध्यम के जरिये’।

Leave a Reply

Your email address will not be published.