स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर AICC के निर्देशों के क्रम में चकराता से समाल्टा तक 21 किलोमीटर की आज़ादी गौरव पदयात्रा सम्पन्न

देहरादून/चकराता

 

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों के क्रम में विधायक चकराता प्रीतम सिंह नेतृत्व में आज चकराता से समाल्टा तक 21 किलोमीटर की “आज़ादी गौरव पदयात्रा” का आयोजन किया गया।

 

तिरंगा पदयात्रा के क्रम में प्रदेश में आज आयोजित सर्वाधिक लंबी पदयात्रा चकराता मुख्य बाजार से प्रारंभ होकर चिरमिरी, लागा पोखरी, पुरोड़ी, माग्टी, ईच्छला, फ़टेऊ, पाटा होते हुए समाल्टा में चालदा जी महाराज के दर्शन व आशीर्वाद के साथ समाप्त हुई।

 

इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, तिरंगा कांग्रेसजनों के दिल में बसता है, हम इसके महत्व को जानते हैं। लेकिन आज सत्ता पर काबिज वो लोग जिन्होंने आज़ादी की जंग में अंग्रेजों के साथ खड़े होने का काम किया, 52 साल तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराने दिया वो आज ‘हर घर तिरंगा’ की बात कर रहे हैं।

यात्रा में हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता के स्थानीय जन रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published.