दुस्साहस…पुलिस कर्मी लक्ष्मण को चेकिंग के दौरान लकड़ी के ओवरलोड ट्रक ने रौंदा,चालक गिरफ्तार,मौत से सदमे में परिवार

देहरादून/यूएस नगर

उत्तराखंड के पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हुए एक पुलिस कॉस्टेबल ने सोमवार को दम तोड़ दिया।

बताया गया कि ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक की टक्कर से घायल पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण बिष्ट की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छह नवंबर की देर रात लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट देर रात कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट और किशोर कुमार को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान लकड़ी से ऊपर तक लदा हुआ ट्रक पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश में लक्ष्मण को रौंदता हुआ तेजी से फरार हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पुलिस ने लक्ष्मण के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, वहीं ट्रक चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जवान की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हे, वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *