e-कचरे को लेकर शुरू हुआजागरुकता अभियान इकू,शहर भर में लगेंगे के-कचरे वेस्ट को एकत्रित करने हेतु बनेंगे संग्रहण केंद्र

देहरादून

नगर निगम क्षेत्र में स्पेक्स के ईकू (ई- कचरा प्रबंधन एंड न्यूनीकरण केंद्र )अभियान का शुभारंभ ।

स्पेक्स देहरादून, यूकोस्ट एवं नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्टडी के संयुक्त तत्वाधान में विजय कॉलोनी फेज़-1 में वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में ई-कचरा न्यूनीकरण, रिपेयरिंग एवं संग्रहण केंद्र का उदघाटन संयुक्त रुप से यूकोस्ट के निदेशक डॉ राजेंद्र प्रसाद डोभाल, श्री सुनील उनियाल गामा मेयर नगर निगम देहरादून एवं सचिव स्पेक्स डॉक्टर बृज मोहन शर्मा द्वारा किया गया , साथ ही आज ईकु अभियान के लोगो का विमोचन मेयर सुनील उनियाल गमा, डॉ राजेंद्र डोभाल महानिदेशक यूकॉस्ट, पार्षद सत्येन्द्र नाथ एवं स्पेक्स सचिव डॉ० बृज मोहन शर्मा द्वारा किया गया। स्पेक्स देहरादून द्वारा इससे पूर्व देहरादून जनपद के सहसपुर विकासखंड में 2, विकास नगर में 2 एवं डोईवाला में 3 ई कचरा न्यूनीकरण रिपेयरिंग एवं संग्रहण केंद्र को स्थापित किया जा चुका है। जिसका मुख्य उद्देश्य अपने पर्यावरण को ई- कचरा मुक्त करने के साथ ही ई-कचरे को न्यूनतम करना एवं ई- कचरे से होने वाले दुष्प्रभाव से अपने पर्यावरण एवं लोगों को बचाना एवं सावधान करना है।

इस कड़ी में नगर निगम देहरादून के अंतर्गत आने वाले वार्डों में भी ई कचरा न्यूनीकरण रिपेयरिंग एवं संग्रहण केंद्र स्थापित किए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। अभी तक संस्था द्वारा 50 वार्डों का सर्वेक्षण कर स्थान चयनित किये जा चुके हैं। विजय कॉलोनी में इसी उद्देश्य से ई- कचरा न्यूनीकरण एवं रिपेयरिंग एवं संग्रहण केंद्र को स्थापित किया गया।

e-वेस्ट के इस केंद्र के उद्घाटन अवसर पर यूकोस्ट के निदेशक डॉ राजेन्द्र डोभाल द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि यह परियोजना बहुत लाभकारी व पर्यावरण के लिहाज से बहुत ही उपयोगी है इस परियोजना के लागू होने पर जहां एक और ई कचरा न्यूनीकरण पर कार्य किया जाएगा वहीं दूसरी ओर इसकी रिपेयरिंग व संग्रहण से आय अर्जन का साधन भी हो सकेगा। यह एक अच्छी पहल है कि इस कार्य से जुड़ने वाले लोग बिना किसी लालच के इस परियोजना से जुड़ रहे हैं और अपने आसपास के वातावरण एवं लोगों को स्वस्थ रखने में सरकार का सहयोग कर रहे हैं डॉ राजेन्द्र डोभाल द्वारा इन केन्द्रो से जुड़े सदस्यों को रोजगार प्रदान करने का अस्वासन दिया। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा कहा गया कि नगर निगम क्षेत्र में इस हेतु जो भी कार्य संस्था करेगी उसमें पूर्ण रूप से सहयोग नगर निगम द्वारा किया जाएगा साथ ही साथ महिलाओ की रोजगार व पर्यावरण संरक्षित इस योजना में सहयोगी बनकर ई – कचरा मुक्त करने में योगदान दे सकें।

 

उनके द्वारा संस्था को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया गया साथ ही साथ समूह से जुड़ी महिलाओं को भी इस कार्य से जुड़ने पर साधुवाद दिया। स्पेक्स के सचिव डॉ.बृज मोहन शर्मा द्वारा इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा एवं यूकोस्ट के निदेशक डॉ राजेंद्र डोभाल का धन्यवाद दिया गया। उन्होंने निगम क्षेत्र में पहला केंद्र खुलने पर हर्ष व्यक्त करते हुवे कहा कि इसी प्रकार समाज का हर वर्ग सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे तो हम सब मिलकर अपने दून को व प्रदेश को स्वच्छ बना उनके द्वारा जो भी प्रशिक्षण का कार्य इन केंद्रों पर आवश्यक होगा वो प्रशिक्षण तकनीकी के साथ पूर्ण रुप से निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी एवं जो भी सामग्री इस केंद्र के लिए आवश्यक होगी वह समस्त सामग्री इन केंद्रों पर उपलब्ध कराने का प्रयास संस्था द्वारा किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों के अतिरिक्त क्षेत्र के पार्षद सत्येंद्र नाथ एवं आसपास के व्यक्ति उपस्थित रहे।

निम्न वार्डो में ई – कचरा न्यूनीकरण केंद्र अक्टूबर माह के अंत तक स्थापित किये जाएंगे, वार्ड एवं इ-कचरा प्रहरीयो की सूची सम्पर्क सूत्र निम्न प्रकार है –

ई-कचरा संग्रहण केन्द्र देहरादून

नाम,स्थान के साथ सम्पर्क नम्बर भी उपलब्ध हैं….

1. एस0के0 नौटियाल पण्डितबाडी 8476043434

2. हरिराज सिंह इन्द्रा नगर 9412768962

3. संध्या वर्मा शास्त्री नगर सीमाद्वार 8755926081

4. सीमा तिवाडी कांवली ग्राम 9319528824

5. नीतू वालिया ब्रहमपुरी पटेल नगर 9759951645

6. कृष्णा देवी लोहीया नगर 8979016614

7. रेखा उनियाल ऋषि विहार 9627028013

8. रेखा रावत विजय पार्क गली न0 11 7060146614

9. एस0 के0 नौटियाल पण्डित वाडी फेज 2 847603434

10. चित्रा राणा 3 राजीव कालोनी गोविन्द गढ 8755049090

11. सुमन इन्टर प्रोइजेज 25 तिलक रोड देहरादून 9410134045

12. प्रकाशमणी धस्माना 52/1 इन्द्रा कालोनी चुक्खुवाला 9634204995

13. उवेददुल रहमान 45 नैशविला रोड देहरादून 7895202130

14. मुजीबुर रहमान 947 चुक्खुवाला ओमकार रोड

15. श्रीमती रजनी बिष्ट 22 आकाश दीप कालोनी 8958777725

16. श्रीमती ममता थपलियाल श्याम पुर अम्बी वाला 9837162048

17. मौ0 आदिल दून इण्डिन डिफेन्स अकादयी 14/1 लक्ष्मी रोड डालन वाला 0705588442

18. श्रीमती रजनी बैनजवाल 88/3 साला वाला 8979173396

19. विनोद यादव 70 बौडी गार्ड कैनाल रोड देहरादून 9548103798

20. अनुपूर्णा बिष्ट 18/60 विजय कालोनी फेज 2 9548103798

21. श्रीमती शिखा खण्डुरी ग्राम जोहरी पो.ओ. अनार वाला 9412974385

22. रविकान्त शुक्ला किशन पुर राजपुर रोड 8006012957

23. बिन्नी उनियाल गुजराडा मान सिंह 8979014169

24. राजेश यादव गली न0 77/1 भण्डारी बाग मकान -2 93192476081

25. धनश्याम यादव 62 नेहरू ग्राम रायपुर 9997176081

26. भुमेश भारती 212/1 इन्द्रेश नगर, कांवली रोड वार्ड -25 ,9719005759

27. प्रीति पन्त कारगी 9803804611

28. राकेश कोठरी जागृति इंक्लेव डाण्डा 9719639393

29. आशीष गर्ग केवल विहार 9410397755

30. सन राईस एकेडमी रायपुर रोड 8171005596

31. मंगेश कुमार 82 इन्दर रोड वार्ड -29, 8171084987

32. दून जू (डियर पार्क ) मालसी

33. श्रीमती गायत्री चौहान,116 नई बस्ती चन्दर रोड राजेश कालोनी 7252983806

34. आशा भण्डारी हर्रा वाला मिंय्या वाला 9997445082

35. प. मनोज नौडियाल ई-ब्लॉक सरस्वती विहार अजबपुर कलां देहरादून 9536307943

36. विपिन चंचल 63 कांवली रोड, छबील बाग वार्ड सं 23 9808909172

37. स्पेक्स कार्यालय 115 कृष्ण नगर देहरादून 9411719465

38. मधु कोठारी चंद्रबनी 8126534739

39. नीरूपाल सैय्यद मोहल्ला

40. प्रदीप घिल्डियाल खुडबुडा

41. आशा मनोरमा शर्मा अजबपूर कलां 9027469147

42. शैलैन्द्र शर्मा शमशेरगढ 9870789387

43. कमल बंसल नेहरू ग्राम 9897741760

44. अम्बुज शर्मा करणपुर 7017728425

45. कमल थापा जाखन

46. अनुपम गुप्ता जी0एम0एस0 रोड 7908496247

47. सरदार देवेन्द्र सिंह गोविन्द गढ

48. रीना त्यागी माता मन्दिर रोड 8898611501

49. बीजु नेगी धर्मपुर 9758804216

50. आशीष सक्सेना रेस्ट कैम्प 9411191554

51. मनोज चोखंडी नत्थुवाला 7983703680 जगह पर e-वेस्ट कन्टेनर लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.