Big breaking..उत्तराखंड में कुल 120 पॉजिटिव,संक्रमित 3537 ओर 2786 स्वस्थ होकर घर पहुंचे..

देहरादून

उत्तराखण्ड में कोरोना को लेकर फिर से शतक लगा है। प्रदेश भर से 120 कोरोना पॉजिटिव मामले पहुंचे हैं। ऐसे में प्रदेश में अब कुल संक्रमित 3537 पहुंच गया है, जिनमें से 78 फ़ीसदी 2786 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
आज मिले आंकड़ो में सर्वाधिक उधम सिंह नगर से 40 ,देहरादून जिले से 35 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 6 लोगों की रिपोर्ट्स प्राइवेट लैब की है। हरिद्वार जिले से 18 और नैनीताल से 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
टिहरी गढ़वाल से आज 2 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वहीं पौड़ी गढ़वाल से चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
जबकि बागेश्वर जिले से दो लोगों में पॉजिटिव रिपोर्ट है, चंपावत जिले से 6 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
उत्तराखंड में अब तक कुल 3537 मरीजों में से 2786 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस प्रकार प्रदेश में 674 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से 47 संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत के आगोश में समा चुके है और 30 लोग प्रदेश के अन्य जनपदों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।
यहां उत्तराखंड के लिए राहत की बात ये है कि यहां कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 78.77% है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से स्थिति सामान्य होने के बाद भी कोरोना आंकड़ों का एक दिन में पुनः शतक पार हो ही गया है। हालांकि 68 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।
प्रदेश में 83089 लोगों के कोरोना सैंपल भी लिए गए, जिनमें 4887 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश भर के 5 संक्रमित स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं, जिसमें से दो उधम सिंह नगर , एक बागेश्वर जिले से और 2 देहरादून से हैं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.