भाजपा ने पूर्व विधायक को दी उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी,दो बार के विधायक रहे भट्ट बनाये गए उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून/दिल्ली

 

भाजपा उत्तराखंड पार्टी संगठन से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हटाया जा सकता है,चर्चा को पुख्ता करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आखिरकार पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति पत्र भी जारी कर दी है।

 

जारी किए गए आदेश के अनुसार, के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

बताते चलें कि महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ से विधायक रह चुके हैं संगठन में भी इनकी काफी अच्छी खासी पैठ रही है। भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखकर सारे समीकरण पर गौर करते हुए महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.