भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत..

देहरादून
बंशीधर भगत को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में सार्वजनिक कार्यक्रम में उनका स्वागत समारोह आायोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंहः रावत ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अलावा मंत्रीमण्डल के सदस्य और विधयकों के साथ पार्टीजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर आइये इनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं।
जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी की सेवा करते आ रहे भगत पूर्व में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मंत्री रहे। वह छठवीं बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वरिष्ठता के मामले में भी वह सभी दावेदारों पर भारी पड़े। इसके अलावा उनकी निर्विवाद छवि और कुमाऊं मंडल में पर्वतीय व मैदानी दोनों क्षेत्रों में पकड़ को भी तवज्जो दी गई। इन सब कारणों के मद्देनजर सभी समीकरण भगत के पक्ष में बनते चले गए।
बंशीधर भगत का जन्म 8 अगस्त 1951 को भक्यूड़ा -भीमताल में हुआ।इनका निवास लोहरियाताल, हल्द्वानी में है। हाईस्कूल तक शिक्षा लेने के बाद ही राजनीतिक सफर शुरू हो गया था।

1970 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े फिर 1975 में जनसंघ के सदस्य ,1989 में भाजपा के नैनीताल,ऊधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष बने ,1991 में पहली बार नैनीताल से विधायक ,1993 में उप्र में राज्यमंत्री वन ,1996 में खाद्य, रसद एवं पर्वतीय विकास मंत्री बने फिर उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश से अलग हुआ और 2000 में उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे फिर 2007 में कैबिनेट मंत्री ,2012 व 2017 में विधायक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.